नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर नयी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के पक्ष में आंदोलन करके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तेवर काफी तल्ख हैं. मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी घटनाओं और उनके बयान का मजाक बनाया. गृह मंत्री अमित शाह को धमकी तक दे डाली.
‘हमारे पैसे पर दुनिया घूम रहा है ये इंसान’
अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए मुंबई में पीएम मोदी के बारे में खूब अनाप-शनाप बातें कीं. उन्होंने कहा- 12 साल में कुछ अच्छा कर लेते देश के लिए. हमारे पैसे पर बस दुनिया घूम रहा है ये इंसान. ये प्रधानमंत्री बस इतना ही कहता रहा कि मैंने चाय बेची है, मैंने चाय बेची है. क्यों चाय बेची है. हमने कहा था चाय बेचने के लिए? स्कूल चले जाते, पढ़-लिख लेते. नौकरी कर लेते.
‘तेरी वजह से आज सारे मां के बेटे गरीब हो गये’
अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी के गरीब मां का बेटा होने वाले बयान पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा- ये शख्स कहता है कि मैं गरीब मां का बेटा हूं. तेरी वजह से आज सारे मां के बेटे गरीब बन गये. खुद तो गरीब मां के बेटे थे ही, हमें भी गरीब मां का बेटा बना दिया. मतलब ये क्या चल रहा है.
ये भी पढ़ें: नया विचार के ज्वलंत 6 सवाल : SIR में गड़बड़ी पर ज्ञानेश से ही क्यों मांग रहे इस्तीफा, अन्य चुनाव आयुक्तों से क्यों नहीं?
फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल देंगे पर तंज
दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि हम तो फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल देंगे. उन्होंने ये नहीं बताया कि झोला कौन सा होगा? दीपके ने कहा कि वो झोला होगा गूची का. वेलेंसिया का.
‘भाई का फैशन सेंस और स्क्रीन केयर मानना पड़ेगा’
अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री की हर बात का मजाक उड़ाया. लेकिन, पीएम मोदी के फैशन सेंस की तारीफ की. हालांकि, उनकी भाषा इस मामले में भी अशालीन ही रही. दीपके ने कहा- भाई को कुछ आता हो या न आता तो, भाई का फैशन सेंस तो बहुत बढ़िया है. उनके फैशन सेंस और स्क्रीन केयर को तो मानना होगा. बड़े से बड़े ऐक्टर और बड़े से बड़े मॉडल को भाई स्क्रीन केयर में पीछे छोड़ देगा.
ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सिब्बल, योगेंद्र यादव का जंतर मंतर मार्च, पुलिस ने हिरासत में लिया
अभिजीत दीपके ने गृह मंत्री को भी दे डाली धमकी
अभिजीत दीपके ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने आ रहे हैं. इस बार पुलिस को लाठी चलाने के ऑर्डर मत दीजिएगा. ये गलती आप एक बार कर चुके हैं. अगर दूसरी बार यह गलती की, तो आपको भी इस्तीफा देना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: Video: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन जारी, बैरिकेड पर चढ़ीं नेहा बोरा, जमकर लगाये नारे
The post पीएम मोदी और अमित शाह पर इतने आक्रामक क्यों हैं अभिजीत दीपके, जानें क्या-क्या बोल गये appeared first on Naya Vichar.

