Hot News

समस्तीपुर

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

सिमरी बख्तियारपुर रेल परिसर स्थित रेल भूमि के संपर्क संख्या 16 सी तथा 27 सी के मध्य अतिक्रमण हटाया गया

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर मंडल के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर अतिक्रमण मुक्ति हेतु अभियान चलाया गया। इस में स्टेशन परिसर तथा रेलवे फाटक में मध्य अवैध रूप से अतिक्रमित करके बनाई गई दुकानों को रेल प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ कर हटाया गया। इस क्रम में वहां पर अवैध रूप से चल रहे दुकान सहित अन्य दुकानों को भी हटाया गया। रेलवे की इस कार्यवाई को स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन परिसर और रेल फाटक संख्या 16 सी तथा 17 सी के बीच रेल परिसर में चल रही इन 157 अवैध दुकानों को हटाने से रेलवे की 5500 वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई है, जिससे अब यात्रियों को भी आने जाने में सहूलियत होगी।इस कार्रवाई से यात्रियों और स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है । विदित हो कि रेल प्रशासन ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और अवैध दुकानों को हटाकर रेल परिसर को साफ कर दिया है। यह कार्रवाई रेलवे की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने और यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है। स्थानीय लोगो ने कहा कि “हम रेल प्रशासन को इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां करते रहेंगे जो यात्रियों और स्थानीय लोगों के हित में होंगी”। —————-

समस्तीपुर

खेल मैदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण, दिए गए महत्त्वपूर्ण निर्देश 

नया विचार प्रतिनिधि, मोरवा: प्रखंड क्षेत्र के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित उच्च विद्यालय परिसर में करीब 9 लाख 84 हाजर रुपए की लागत से मनरेगा योजना के द्वारा बन रहे स्पोर्ट्स मैदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को पीओ रंजीत कुमार ने किया। वहीं पीओ ने मौजूद मनरेगा के जेई,पीटीए, अभिकर्ता पीआरएस को पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि यहां स्पोर्ट्स मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, रनिंग ट्रैक की प्रस्तावित सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी जिसके चलते निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण करने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को इससे काफी सहूलियत होगा। पीओ ने कहा कि प्रथम चरण में मोरवा प्रखंड के 7 पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में मनरेगा योजना से स्पोर्ट्स मैदान का निर्माण करीब 70 लाख रुपए से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। मौके पर कनीय अभियंता सारिका कुमारी, कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, पंचायत रोजगार सेवक शत्रुघ्न लाल ठाकुर, पंचायत तकनिकी सहायक मनोज कुमार के अलावा मुखिया, प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

समस्तीपुर

अवैध निर्माण पर राजस्व अधिकारी ने लगाई रोक

नया विचार सरायरंजन । सरायरंजन अंचल अंतर्गत खजुरी काली मंदिर के समीप गैरमजरुआ खास जमीन पर गांव के ही कतिपय लोग अवैध तरीके से चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने गुरुवार के दोपहर उक्त जगह पर पुलिस बल के साथ पहुंची। साथ ही उन्होंने गैर मजरूआ जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इस संबंध में राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर उक्त जमीन की प्रशासनी अमीन से मापी कराई गई है। मापी के पश्चात ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। इसलिए उक्त जमीन पर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। मौके पर राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार गुप्ता, अंचल अमीन खालिद हुसैन, सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तय मौजूद रहे।

बिहार, समस्तीपुर

जलसंसाधन मंत्री ने चार दर्जन से अधिक लोगों को दिलाई जदयू की सदस्यता 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के रसलपुर एवं किशनपुर यूसुफ पंचायत के खालिसपुर में गुरुवार को जदयू सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यता ग्रहण समारोह में बिहार प्रशासन के जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने चार दर्जन से अधिक लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई। इन सभी को मंत्री ने जदयू का पट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता का रुझान जदयू की ओर बढ़ा है। इसलिए हर आयु वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करें। सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय एवं संचालन पूर्व जिप सदस्य हरेराम सहनी ने किया। मौके पर जदयू नेता सह पैक्स अध्यक्ष राम कुमार झा, उपप्रमुख संजीव कुमार ठाकुर,पंचायत अध्यक्ष दिनेश महतो, मंतोष कुमार,विनोद कुमार सहनी, मनीष यादव, ललन दास, रंजीत प्रसाद, देवनंदन राय, विद्याकर झा, दिनेश कुमार झा, मो. सरवर, रजनीकांत चौधरी, मुखिया मिथिलेश कुमार, अजय राय, गौतम गोस्वामी, संजय कुमार राय,भोला कुमार, उमेश चन्द्र झा, अजीत कुमार झा, मुकेश कुमार राय, इजहार असरफ, नागराज झा, विकास कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

ठंड के कारण 14 जनवरी तक जिला अधिकारी ने दिया विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधि बंद करने का आदेश 

नया विचार समस्तीपुर – समस्तीपुर जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ने बढ़ती ठंड को देखते हुए समस्तीपुर के वर्ग आठवीं तक प्रशासनी एवं गैर प्रशासनी विद्यालयों में 14 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधि को बंद किया गया है। इस आशय का जिलाधिकारी ने पत्र जारी किया है।

समस्तीपुर

सम्मानित किए गए भाजपा जिला अध्यक्ष

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर पंचायत के मनिका गांव में गुरुवार को नव मनोनीत भाजपा जिला अध्यक्ष को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने समारोह पूर्वक स्वागत किया। स्थानीय पंचायत के मुखिया मो.अलाउद्दीन और सरपंच मनीष कुमार झा एवं सभी वार्ड सदस्यों के ने भाजपा जिलाध्यक्ष (दक्षिणी) शशिधर झा के आवास पर स्वागत सह सम्मान समारोह किया । मौके पर उपमुखिया नंदू साह,रजनीश सिंह,शिवेश राम,संजय राय, रघुवीर सहनी,दरोगी दास,चंदन महतो मोहम्मद सरवर ,चन्द्र प्रकाश महतो,मुन्ना झा,विनोद झा,अरविंद महतो सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम ने किया अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

नया विचार समस्तीपुर  : जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर की अध्यक्षता में बुधवार को धान अधिप्राप्ति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें अपर समाहर्ता समस्तीपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम समस्तीपुर एवं समस्तीपुर जिला के सभी प्रखण्डों के पैक्स अध्यक्ष / प्रबंधक उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में धान की खरीद करने हेतु निदेशित किया गया। किसानों को अधिप्राप्त धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 48 घंटे के अंदर भुगतान तथा सी० एम० आर०, राज्य खाद्य निगम, समस्तीपुर को आपूर्ति में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने से प्लेटलेट्स व प्लाजमा की मिलेगी सुविधा 

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट को सौगात मिलेगी। जिसके याद मरीजों को प्लाजमा, प्लेटलेट्स के लिए पटना के ब्लड बैंकों को दौड़ नहीं लगानी होगी। अभी एक यूनिट खून से सिर्फ एक जिंदगी बचाने का काम होता है. लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब एक यूनिट ब्लड से चार जिंदगी बचाई जा सकेंगी। रेड क्रास स्थित रक्त संग्रह केंद्र में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। मशीन इंस्टाल होने के उपरांत लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सदर अस्पताल को सीएसआर के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन ने 25.75 लाख रुपये का कंपोनेंट सेपरेशन मशीन दिया है। हालांकि, सिविल सर्जन ने रेड क्रास ब्लड बैंक को संचालन के लिए सौंप दिया है। इसमें 23 उपकरण शामिल है। इसमें ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर, डोनर कोच, मोटोराइज्ड, ब्लड कलेक्शन मानिटर, ट्यूब स्टीपर, ट्यूब सेलर, प्लाज्मा थोइंग बाथ, ब्लड बैंक सेंट्रीफ्यूज, प्लेटलेट्स इंक्यूबेटर, प्लेटलेट्स, एजिएटर, डीप फ्रीजर, नौडल डिस्ट्रायर, प्लाज्मा एक्सप्रेशर सहित अन्य सामान शामिल है। इससे उम्मीद है कि अब जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन इकाई की स्थापना होने के साथ ही सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की विशेषता ब्लड कंपोनेंट मशीन खून में शामिल तत्वों को अलग-अलग कर देती है। यह मशीन लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) को अलग-अलग कर देती है। थैलेसीमिया के मरीजों को आरबीसी, डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, जले मरीजों को प्लाज्मा, एफएफपी और एड्स के मरीजों को डब्ल्यूबीसी की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में मरीज को पूरी बोतल खून चढ़ाने की जगह आवश्यक तत्व ही चढ़ाए जाते हैं। एक बोतल खून से तीन अलग अलग मरीजों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। मरीजों की जेब होती है ढीली सदर अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट नहीं है। इससे डेंगू, जले हुए, एनीमिक और हीमोफीलिया पीड़ितों को त्वरित उपचार नहीं मिल पाता है। उपरोक्त मरीजों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे मरीजों की जेब ढीली होती है। प्रसव के समय सर्वाधिक खून की पड़ती जरूरत ब्लड बैंक के आंकड़ों पर गौर करें तो खून की सबसे अधिक जरूरत गर्भवती स्त्रीओं को रहती है। प्रसूताओं में 90 प्रतिशत गंभीर एनिमिक होती है। 70 प्रतिशत से अधिक खून सिर्फ गर्भवती स्त्रीओं के लिए ही जाता है. इसके बाद 20 प्रतिशत खुद थैलेसिमिया, एचआईवी और अन्य बीमारी के मरीजों को दिया जाता है। सबसे कम मामलों में दुर्घटना में घायल लोगों को खून दिया जाता है।   ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरुआत की जा रही है। इससे मरीजों प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी। मरीज इसके लिए बहुत परेशान होते रहे हैं अब उन्हें लाभ मिलेगा। डा. एसके चौधरी, सिविल सर्जन समस्तीपुर।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

रेल मंडल के स्टेशनों पर अब दिखेंगे प्लेटफार्म वेंडर

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अब प्लेटफार्म वेंडर भी यात्रियों को खानपान की सुविधा देते नजर आयेंगे. समस्तीपुर रेल मंडल ने इसके लिए स्टेटिक कैटरिंग यूनिट को प्लेटफॉर्म वेंडर रखने के लिए अनुमति दी है. साथ ही चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. हालांकि इसके लिए रेल मंडल ने विभिन्न स्टेशनों के लिए अलग-अलग निर्धारित शुल्क तय किया है. जिसे कैटरिंग यूनिट संचालकों को देना होगा. इसमें वैसे कैटरिंग यूनिट संचालक भाग ले सकेंगे जो विभिन्न स्टेशनों पर पहले से ही स्टॉल संचालित कर रहे हैं. ज्यादा संख्या में अनुमति भी नहीं दी जायेगी. इसकी भी तय सीमा बनाई गई है. माइनर यूनिट को दो से तीन वेंडर रखने की अनुमति एक प्लेटफार्म पर दी गई है. जबकि मेजर यूनिट को यह संख्या 6 से 8 तक निर्धारित की गई है. समस्तीपुर के अलावा दरभंगा सहित तीन दर्जन से अधिक स्टेशनों के लिए श्रेणीवार शुल्क भी तय किया गया है. खानपान सुविधा को बेहतर बनाने के लिए निर्णय इन प्लेटफार्म वेंडर को संबंधित प्लेटफार्म पर ही खानपांच सुविधा उपलब्ध यात्रियों को करने का निर्देश दिया गया है. यह अपने पेरेंट्स यूनिट से संचालित होंगे. जहां से यह खानपान उठायेंगे. वेंडर पहले से संचालित यूनिट से टैग रहेंगे. अलग से अतिरिक्त वेंडर नहीं मिलेगा. स्टॉल संचालक ही वेंडर की तैनाती करेंगे. इन्हें ट्रेन के अंदर खाना बेचने की अनुमति नहीं होगी. यह बाहर से ही बिक्री कर सकेंगे. अगर स्टॉल संचालक का ठेका रद्द किया जाता है तो ऐसे वेंडर भी स्वत: ही बाहर हो जायेंगे.स्टॉल संचालक से संबंधित सभी दस्तावेज वेंडर के रेलवे को उपलब्ध करायेंगे. जिससे किसी तरह की आपराधिक छवि वाला वेंडर इस कार्य में नहीं आ सके. बाकायदा इसके लिए नियम तय करते हुए संचालन प्रक्रिया शुरू की गई है.

पटना, बिहार, शिक्षा, समस्तीपुर

21 से 30 जनवरी तक शिक्षकों की होगी काउंसिलिंग

नया विचार पटना : टीआरई-3 पास शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि तीसरी बार बढ़ी है। अब 1 से 12वीं कक्षा के शिक्षकों की काउंसिलिंग 21 से 30 जनवरी तक होगी। यह काउंसिलिंग जिलों में ही होगी। इस दौरान प्रमाणपत्र, प्रवेशपत्र, जाति, आरक्षण कोटा का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। अलग अलग तिथि को 66,345 शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। इससे पहले शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि 16 से 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी। लेकिन काउंसिलिंग की तिथि में फिर बदलाव किया गया। इस बार 23 से 30 दिसंबर तक बुलाया गया। काउंसिलिंग शुरू होती उसके पहले ही फिर तारीख बदल दी गई। इस बार यह यह 9 से 16 जनवरी निर्धारित की गई। लेकिन एक बार फिर से तिथि में संशोधन किया गया। अब 21 से 30 जनवरी तक काउंसिलिंग होगी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top