Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में शराब लदे दो वाहन जब्त, कारोबारी फरार 

  नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर वार्ड 13 से रविवार की देर रात पुलिस ने दो वाहनों में लदे 209 कार्टन अंग्रेजी शराब को बरामद किया। वहीं पुलिस को देखते ही सभी कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भागे कारोबारियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी नवीन कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्र, उपेंद्र महतो उर्फ उपना एवं नवीन कुमार चौरसिया के अलावा गंगापुर निवासी नरेश महतो एवं इसी गांव के सत्यम सिंह के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर में बिक्री के लिए शराब के एक बड़ी खेप उतरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस जब निर्देश स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग एक ट्रक से शराब के कार्टन को उतार कर दूसरे ट्रैक्टर में लाद रहे हैं। पुलिस को देखते ही सभी कारोबारी शराब लदे वाहन को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जब उक्त ट्रक और ट्रैक्टर की तलाशी ली तो उसमें रखे विभिन्न ब्रांडों के 209 कार्टनों में 1864 लीटर शराब बरामद हुई। शराब लदे वाहनों को जब्त करने के बाद पुलिस कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी शुरू कर दी है।

समस्तीपुर

एनीमिया मुक्त अभियान को ले दिया गया प्रशिक्षण

  नया विचार सरायरंजन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन के सौजन्य से रविवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत शिक्षक– शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से दो-दो शिक्षकों को दो अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड परियोजना प्रबंधक रोशन कुमार ने कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए उनका स्वस्थ होना जरूरी है। स्वस्थ बच्चा ही पढ़ने में तेज होगा। साथ ही बच्चों का मानसिक विकास भी तेजी से होगा। सभी शिक्षक प्रत्येक सप्ताह निश्चित रूप से अपने सामने शिशु को आईएफए की नीली गोली का सेवन करवाएंगे। वहीं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रीति कुमारी ने कहा कि समय से बच्चों को दवा खिलाकर प्रत्येक माह का प्रतिवेदन अगले माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से विभाग को उपलब्ध कराना होगा। मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, मणिकांत झा,दीपक कुमार यादव सुनील प्रसाद, प्रवीण सिंह राठौर, शिवलाल महतो, वर्षा रानी,ज्योति प्रभा समेत दर्जनों शिक्षक– शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

बिहार, समस्तीपुर

उत्तरी बिहार में अभी 2 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

  नया विचार प्रतिनिधि,पूसा :उत्तरी बिहार में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं सुबह शाम घाना को कुहासा भी लगा रहेगा। डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान डॉ .ए सत्तार ने बताया कि उत्तरी बिहार में अभी दो दिनों तक घाना कुहासा के साथ पछिया हवा की तेज रफ्तार रहने के करण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री के बीच रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा रिकॉर्ड आज का अधिकतम तापमान 16.0 एवं न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

समस्तीपुर उत्तरी की जिला अध्यक्ष बनी नीलम सहनीः दक्षिणी के बने शशिधर झा, भाजपा का संगठन चुनाव हुआ संपन्न; सांसद संजय जायसवाल रहे मौजूद

  नया विचार समस्तीपुर –  समस्तीपुर जिला भाजपा को मजबूत बनाने के लिए संगठन को दो क्षेत्रों में विभक्त किया गया है। प्रदेश से आए सांसद संजय जायसवाल समस्तीपुर उत्तरी के जिला अध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी जबकि समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष के रूप में शशिधर झा को जिला अध्यक्ष के रूप में नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दोनों जगह से मात्र एक-एक नाम नामांकन पत्र आया था। इस मौके पर संजय जायसवाल ने कहा कि दोनों ही संगठन के जुझारू कार्यकर्ता है। इन दोनों को अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर की सभी दसों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी। इस मौके पर नए जिला अध्यक्षों को 51 किलो गेंदा के फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। समस्तीपुर उत्तर की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि उनकी पुरजोर कोशिश होगी कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन और मजबूत बने और विधानसभा के चुनाव में समस्तीपुर की सभी सीटों पर एनडीए का परचम लहराए। इसके लिए वह गांव-गांव का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाएंगी। समस्तीपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व में उन पर भरोसा जताया है। इस भरोसे पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन में युवा और जुझारू साथी हैं। संगठन को और मजबूत बनाते हुए आगामी विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत हो इसके लिए वह काम करेंगे। इससे पहले जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में से बताया। संगठन के लोगों का एक दूसरे से परिचय कराया। दोनों संगठन प्रभारी को फूल माला पहनकर धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। मौके पर प्रदेश नेतृत्व से बड़ी संख्या पर पहुंचे चुनाव पदाधिकारी के साथी स्थानीय एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी आदि बड़ी संख्या में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

नशे की हालत में थाना पहुंचे युवक गिरफ्तार

  नया विचार प्रतिनिधि,सिंघिया: शराब के नशे में धुत्त होकर थाना पर पहुंचे एक पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने बताया कि नशे की हालत में धुत्त थाना क्षेत्र के अगरौल गांव निवासी संतोष यादव थाना परिसर पहुंचकर बहकी –बहकी बातें कर रहा था। शक होने में उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया। शराब के नशे की पुष्टि होने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

समस्तीपुर

देसी कट्टा के साथ मिनी गन फैक्ट्री का संचालक गिरफ्तार 

  नवि प्रतिनिधि,सिंघिया : थाना क्षेत्र के भिरार गांव में पुलिस ने रविवार की रात छापामारी कर एक देसी कट्टा के साथ मिनी गन फैक्ट्री संचालक अमरनाथ शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ भिरार गांव के अमरनाथ शर्मा के घर में छापामारी की गई। इस छापामारी में तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा के साथ भिरार गांव निवासी अमरनाथ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि कट्टा के साथ गिरफ्तार हुए अभियुक्त के घर विगत वर्ष डीएसपी सोनल कुमारी की नेतृत्व में छापामारी की गई थी। जिसमे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर निर्मित व अर्द्धनिर्मित कट्टा के साथ बनाने वाले कई औजार जप्त किया गया था। इस मामले को लेकर गिरफ्तार हुए अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है।

समस्तीपुर

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड के किशनपुर यूसुफ पंचायत के पटेल चौक स्थित दस्तक एन आइडियल इंस्टिट्यूट के द्वारा रविवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया । इस परीक्षा में लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र –छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें चंद्रयान–03,विक्रम लैन्डर को उतारते हुए मॉडल प्रस्तुत किया गया तथा थर्मल पॉवर का भी मॉड्यूल भी बनाया गया था।   विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान कचरा से बिजली तैयार करने जैसी उपक्रम की झलक को दिखाया गया। साथ ही साथ पवन चक्की यानी हवा से बिजली तैयार करने जैसी प्रोजेक्ट,लावा जैसी भीषण आपदा को भी दिखाने का प्रयास किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में दस्तक कोचिंग के संस्थापक सह निदेशक केशव हिंदुस्तानी ने कहा कि दस्तक एन आइडियल इंस्टीट्यूट विगत पांच वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए एक नया आयाम छू रहा है। यह क्षेत्र का इकलौता संस्थान है, जिसने न केवल 12वीं के बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स दिए हैं, बल्कि बीसीईसीई, सीयूइटी और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शानदार सफलता हासिल कर अपने छात्रों का भविष्य उज्ज्वल किया है। मौके पर पर लोजपा नेता अभय सिंह, विमल कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद, संजीव कुमार इंकलाबी, अमरेश झा, डॉ. अरुण गुप्ता, अनिल कुमार सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन को सराहा।

समस्तीपुर

शोकाकुल परिजनों से मिले विधायक 

नया विचार मोरवा । विधायक रणविजय साहू ने बाजित पुर कर्नैल एवं वनवीरा पंचायत पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिल कर शोक-संवेदना प्रकट की। विदित हो कि बाजित पुर कर्नैल निवासी कृष्ण देव राय के पुत्र संजीत राय की हैदराबाद में मौत हो गई थी। जबकि वनवीरा पंचायत निवासी लालो राम की मौत पंजाब में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। विधायक द्वारा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए निजी कोष से आर्थिक सहायता के साथ कंबल देकर सहायता दी गई। मौके पर पंसस चंदन साह, सुरेश राय, मनोज कुमार राय, राहुल कुमार,उदेश यादव, राजेंद्र आर्य,राजू राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

खेल, ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

मोरवा में आयोजित होगी कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता:सरोज मिश्र

नया विचार मोरवा: मोरवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजरंगबली वेलफेयर संगठन ने आगामी प्रतियोगिताओं की घोषणा की है। यह जानकारी संगठन के संस्थापक एवं संयोजक श्री सरोज मिश्र ने मोरवा दक्षिणी पंचायत में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए दी। संयोजक श्री मिश्र ने बताया कि 5 अप्रैल को बालक एवं बालिकाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं की स्पोर्ट्स प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इसके अलावा, ग्रामीण युवाओं को क्रिकेट जैसे लोकप्रिय स्पोर्ट्सों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के लिए 5 अगस्त से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और तैयार करने के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।बैठक में बजरंगबली वेलफेयर संगठन के महासचिव सह मुखिया पी. आर. गोपाल, उप मुखिया सह कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, मुकेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, और मीडिया प्रभारी श्याम कुमार ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने संगठन की इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र की स्पोर्ट्स प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संगठन का उद्देश्य न केवल स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देना है, बल्कि युवाओं को उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने सभी से इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

ताजा ख़बर, बिहार, राजनीति, समस्तीपुर

प्रशांत किशोर की धरना में मोरवा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिनिधित्व गिरफ्तारी की निंदा

नया विचार मोरवा: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की धरना में मोरवा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिनिधित्व किया। धर्मपुर बांदे पंचायत निवासी धर्मनाथ शाह उर्फ विरू का नेतृत्व में आधे दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने कड़ाके की ठंढ में भी पटना की धरना सभा में शामिल होकर तथा प्रशांत किशोर के साथ अपनी गिरफ्तारी देकर प्रतिनिधित्व किया। बिहार प्रशासन द्वारा धरना एवं अनशन को शांति वार्ता के द्वारा तोड़वाने की बजाय प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किए जाने और फिर छोड़ देने की निंदा की । धर्मनाथ शाह ने बताया कि प्रशासन के प्रति विरोध प्रदर्शन एवं धरना बिहार के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगी। साथ ही मोरवा प्रखंड के सभी जनसुराज कार्यकर्ताओं से बारी बारी से जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की सभी जायज मांगों के समर्थन शुरू किए गए आंदोलन में सहभागी बनने का आह्वान किया। मौके पर दर्जनों जनसुराज कार्यकर्ता मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top