Hot News

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: सिंह के लिए मुश्किल, मकर को बड़े लोगों से मिलेगी मदद, यहां से पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है? जानें मेष से मीन तक का राशिफल, शुभ रंग, अंक और करियर-व्यापार के संकेत. यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं आज का राशिफल.

आज का मेष राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 के दिन मेष राशि वालों के नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नया पद-अधिकार प्राप्त हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी तथा आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.

शुभ रंग: वाइन रेड, शुभ अंक: 7

आज का वृष राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों को बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. जहां तक संभव हो, इस समय ज्यादा पेचीदा मामलों में हाथ डालने से बचें. व्यवहार-कुशलता बनाए रखनी होगी.

शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 3

आज का मिथुन राशिफल

आज 4 अक्टूबर, रविवार का दिन मिथुन राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी और कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी तथा कर्ज की स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्यों में अनायास सफलता मिल सकती है.

शुभ रंग: गाजरी, शुभ अंक: 4

आज का कर्क राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि वालों को परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता बनी रह सकती है. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट हो सकता है. लिखा-पढ़ी के काम में विशेष सावधानी बरतें.

शुभ रंग: बादामी, शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल

आज 4 अक्टूबर 2026, रविवार को सिंह राशि वालों की सोच के अनुसार काम कम होंगे और किसी न किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है.

शुभ रंग: बल्ड रेड, शुभ अंक: 9

आज का कन्या राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है. रोजगार और व्यापार के कार्य तेजी से चलेंगे तथा आपकी प्रगति होगी. मकान, प्रॉपर्टी और नए व्यापार-धंधे में सफलता मिलने के योग हैं.

शुभ रंग: सी ग्रीन, शुभ अंक: 4

आज का तुला राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को तुला राशि वालों का काम बनेगा. किसी कार्य से आपको धन प्राप्त होगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नया काम शुरू होने में अब कोई देरी नहीं होगी तथा अड़चनें दूर होंगी.

शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 4

आज का वृश्चिक राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को वृश्चिक राशि वालों के संतान पक्ष के लिए खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिए किया जाएगा. घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि, भवन और वाहन सुख के लिए समय अनुकूल रहेगा.

शुभ रंग: गोल्डन, शुभ अंक: 9

आज का धनु राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को धनु राशि वालों को रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी और यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. अब तक जो कोई इच्छा अधूरी रही है, उसकी पूर्ति होने का सिलसिला शुरू होगा.

शुभ रंग: रॉयल ब्लू, शुभ अंक: 1

आज का मकर राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को मकर राशि वालों को क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनाने का प्रयास करें. उनके सहयोग से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है.

शुभ रंग: मैजेंटा, शुभ अंक: 4

आज का कुंभ राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को कुंभ राशि वालों का आवश्यक कार्यों में आपकी व्यवहार-कुशलता सफलता और प्रसिद्धि दिलाने वाली रहेगी. जरूरी कार्यों को पूरा करने में आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.

शुभ रंग: लैवेंडर, शुभ अंक: 8

आज का मीन राशिफल

आज रविवार 4 अक्टूबर 2026 को मीन राशि वालों को मानसिक उलझनें बनी रहेंगी. जिस व्यक्ति पर आपने अब तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा, वही व्यक्ति आपके विरोध में कार्य कर सकता है.

शुभ रंग: पिंक, शुभ अंक: 1

The post Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: सिंह के लिए मुश्किल, मकर को बड़े लोगों से मिलेगी मदद, यहां से पढ़ें आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top