Hot News

CJP प्रोटेस्ट पर छात्रों के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट, बोली- आने वाला कल भी उन्हीं का है

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब आलिया भट्ट का भी सपोर्ट मिल गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया. जिसमें उन्होंने छात्रों के हौसले और हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि बेहतर और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था के लिए उनकी लड़ाई बेहद अहम है.

Alia Bhatt Supported Student Protest: छात्रों के प्रदर्शन को आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिन मेरे लिए इमोशनली काफी भारी रहे… कभी दिल टूटा, तो कभी छात्रों की उम्मीद और हिम्मत ने फिर से भरोसा जगा दिया.” उन्होंने आगे कहा, “हर वह छात्र जो आज अपने हक के लिए मजबूती से खड़ा है, वह सिर्फ अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहा, बल्कि अपने परिवार के सपनों, उनकी उम्मीदों और उन तमाम कुर्बानियों की भी आवाज बन रहा हैय उनकी यह कोशिश आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर रास्ता तैयार कर रही है.”

View on Instagram

Alia Salutes Students Courage: छात्रों के हौसले को आलिया का सलाम

आलिया ने इस आंदोलन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, “इन छात्रों का हौसला और उनका अटूट इरादा मुझे दिल से प्रेरित करता है. उनका संघर्ष हम सभी से एक सवाल पूछता है, क्या हम सच में उन युवाओं की आवाज सुन रहे हैं, जो कल इस देश का भविष्य तय करेंगे? यह लड़ाई छात्रों की है, छात्रों के लिए है और आने वाला कल भी उन्हीं का है… जय हिंद.”

NEET प्रोटेस्ट पर सलमान खान का रिएक्शन

सलमान खान ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो आंदोलन शुरुआत में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था, उसका हिंसक हो जाना काफी दुखद है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने नोट में सलमान ने कथित पेपर लीक को “बहुत बड़ा और गंभीर मामला” बताया और कहा कि इस पूरे विवाद से प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के लिए उनका दिल दुखता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे का फोकस छात्रों और शिक्षा पर ही रहना चाहिए, इसे नेतृत्वक बहस में नहीं बदलना चाहिए.

Student Protest At Jantar Mantar Receives Bollywood support: जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन को मिल रहा बॉलीवुड का सपोर्ट

पिछले कुछ दिनों में थलपति विजय, सोनू सूद, वीर दास, दिया मिर्जा, शबाना आजमी, प्रकाश राज, रितेश और जेनेलिया देशमुख, सोहा अली खान, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, रोहित सराफ, नंदिता दास, नसीरुद्दीन शाह, अमोल पराशर और फिल्ममेकर किरण राव ने छात्रों का सपोर्ट किया.

ये भी पढ़ें: ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

ये भी पढ़ें: ‘/मैंने कौन-सा कानून तोड़ा?’ जबरदस्ती हिरासत में लिए जाने पर आयशा खान का फूटा गुस्सा, शेयर किया VIDEO

The post CJP प्रोटेस्ट पर छात्रों के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट, बोली- आने वाला कल भी उन्हीं का है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top