Hot News

Darbhanga News: आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हटाये जाने लगे राजनीतिक दलों के पर्चा- पोस्टर

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. इसे लेकर नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. नगर निगम क्षेत्र के गली-मोहल्ला से लेकर मुख्य सड़क व चौक-चौराहे पर लगे नेतृत्वक दलों के बैनर-पोस्टर को हटाने का काम सोमवार की रात से शुरू कर दिया गया. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता के आदेश पर कर्मियों ने जनता को आकर्षित करने के लिए योजनाओं की जानकारी देने से लेकर शुभकामना आदि से जुडे बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग आदि को हटाने का काम प्रारंभ कर दिया. दीवारों पर लिखी नेतृत्वक बातों एवं राजनेताओं के फोटो को काले रंग से रंग दिया गया है.

निगम ने तीन दलों का किया गठन

प्रचार-सामग्रियों को हटाने के लिए निगम ने तीन दलों का गठन किया है. धावादल में शामिल विजय कुमार, शंकर कुमार यादव, अनिल कुमार झा, संजीत कुमार मिश्र, पवन झा को वीआइपी सड़क व इससे जुड़े रूटों से से नेतृत्वक प्रचार सामग्री हटाने की जिम्मेदारी दी गयी है. दूसरे दल में मो. बिलाल, रेयाज अहमद, दिलशाद, तुफैल अहमद, प्रशांत पासवान, शिव कुमार लाल तथा तीसरे दल में रिंकू कुमार, शत्रुघ्न सहनी, संतोष राय, मो. मिनातुल्ला, राजकुमार पासवान, रामा राम, लाल बिहारी दास शामिल हैं. इन सभी को इलाका आवंटित किया गया है. जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार, मुन्ना राम को दलों से काम करा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Darbhanga News: आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ हटाये जाने लगे नेतृत्वक दलों के पर्चा- पोस्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top