Hot News

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बनी जहर, AQI 500 के करीब, GRAP-4 लागू

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में हवा इतनी खराब हो गई है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है. राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है, जो प्रदूषण की ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली में GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया है. दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है.

कई इलाकों में AQI 490 के पार

रविवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 462 दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति रोहिणी में रही, जहां AQI 499 तक पहुंच गया. इसके अलावा आनंद विहार में 491, अशोक विहार में 493, बवाना में 498, जहांगीरपुरी में 495 और विवेक विहार में 495 AQI दर्ज किया गया. सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के किसी भी मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 400 से नीचे नहीं था. विशेषज्ञों ने लोगों को घरों में ही रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है.

सेहत पर गंभीर असर की चेतावनी

डॉक्टरों का कहना है कि इस जहरीली हवा में बाहर निकलने से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक ऐसे माहौल में रहने से फेफड़ों और हृदय पर गंभीर असर पड़ सकता है. बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खासतौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

GRAP-4 लागू, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

GRAP-4 लागू होने के बाद दिल्ली में कई सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं.

  • प्रशासनी और निजी कार्यालय 50% कर्मचारियों के साथ काम करेंगे
  • कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया जा सकता है
  • स्कूलों में कक्षा 9 तक और कक्षा 11 तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई होगी
  • सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है
  • उद्योगों को प्रदूषण रहित तकनीक अपनाने के निर्देश
  • पुरानी पेट्रोल (BS-III) और डीजल (BS-IV) गाड़ियों पर प्रतिबंध की संभावना

The post Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बनी जहर, AQI 500 के करीब, GRAP-4 लागू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top