Hot News

Friday OTT Releases: वीकेंड का जुगाड़ हो गया, Netflix से JioHotstar तक इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases July 17, 2026: वीकेंड करीब है और अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार OTT पर क्या नया देखें, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन आने वाले हैं. 17 जुलाई को Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, क्राइम, रोमांस, थ्रिलर और के-ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. सामंथा रुथ प्रभु की दमदार वापसी से लेकर मच अवेटेड के-ड्रामा ‘द ईस्ट पैलेस’ और ‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ तक, इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. आइए जानते हैं इस शुक्रवार OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट.

The East Palace (Netflix)

अगर आपको के-ड्रामा और रहस्य वाली कहानियां पसंद हैं, तो ‘द ईस्ट पैलेस’ आपके लिए है. इस सीरीज में एक राजा अपने महल पर आए बड़े खतरे को रोकने के लिए एक बहादुर तलवारबाज और एक ऐसी लड़की की मदद लेता है, जो मरे हुए लोगों की आवाज सुन सकती है. दोनों मिलकर एक बड़े रहस्य का पता लगाते हैं.

Desire (Netflix)

‘डिजायर’ एक मैक्सिकन थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक स्त्री वकील की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे अपनी बेटी के स्विमिंग कोच से प्यार हो जाता है. इसके बाद रिश्तों में कई बड़े मोड़ आते हैं और कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है.

Maa Inti Bangaaram (JioHotstar)

इस तेलुगु फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं. वह पहले एक खतरनाक हत्यारिन होती हैं, लेकिन बाद में सामान्य जिंदगी जीना चाहती हैं. तभी उनका पुराना अतीत वापस आ जाता है और उन्हें फिर से लड़ाई लड़नी पड़ती है.

Heartstopper Forever (Netflix)

यह लोकप्रिय रोमांटिक सीरीज ‘हार्टस्टॉपर’ का आखिरी भाग है. इसमें निक और चार्ली अपने रिश्ते और भविष्य को लेकर नई चुनौतियों का सामना करते हैं. अगर आपको इमोशनल और रोमांटिक कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके लिए है.

23,000 Lives (Netflix)

यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है. इसमें कुछ युवा मिलकर समुद्र में फंसे लोगों की जान बचाने का फैसला करते हैं. लेकिन इस काम के दौरान उन्हें कई मुश्किलों और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

The Devil (ZEE5)

‘द डेविल’ एक कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी कृष्णा नाम के एक आम इंसान की है, जो अचानक एक बड़े नेतृत्वक मिशन में फंस जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

Transfer Trimurthulu (ZEE5)

यह एक तेलुगु क्राइम ड्रामा है. कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो 20 साल पुराने केस की दोबारा जांच शुरू करता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई बड़े राज सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते ‘GDN’ से ‘बगवान’ तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में

The post Friday OTT Releases: वीकेंड का जुगाड़ हो गया, Netflix से JioHotstar तक इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top