NEET पेपर लीक और दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) प्रोटेस्ट पर चुप रहने को लेकर FTII के छात्रों ने संस्थान के चेयरमैन और एक्टर आर. माधवन की आलोचना की थी. इसके एक दिन बाद आर. माधवन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी.
What R. Madhavan Said on CJP Protest? क्या कहा माधवन ने
एक्टर आर. माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुस्तान के युवाओं की क्षमता पर पूरा भरोसा है और वह छात्रों व उनके माता-पिता की चिंता और निराशा को समझते हैं. उन्होंने कहा में प्रशासन से यही अपील करता हूं की वह यह इन्सयोर करे कि दोषी पाए गए हर व्यक्ति को जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिले. इतना ही नहीं सजा इतनी कड़ी और स्पष्ट होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे.
धुरंधर एक्टर माधवन ने इंस्टाग्राम के एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “मैं आज बहुत से छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं. शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो आत्मविश्वास, निष्पक्षता और अवसर को बढ़ावा दे. परीक्षा के पेपर लीक होने जैसी घटनाएं उस भरोसे को कमजोर करती हैं और अनगिनत युवाओं और उनके परिवारों की उम्मीदों, कड़ी मेहनत और सपनों पर गहरा असर डाल सकती हैं”.
उन्होंने आगे लिखा कि, “हिंदुस्तान में शिक्षा लोगों के जीवन और भविष्य को बनाने में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए ऐसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं”.
Government Will Find Right Solution- Madhavan: प्रशासन सही समाधान निकालेगी- माधवन
माधवन ने प्रशासन पर कहा कि, उन्हें भरोसा है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान करने के लिए सही कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि इस घटना से सामने आई कमियों को दूर करके व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का सम्मान बना रहे. उन्होंने छात्रों से कहा कि उनकी प्रतिभा, मेहनत और अच्छा चरित्र किसी भी व्यवस्था की कमियों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. इसलिए उन्हें मेहनत जारी रखनी चाहिए, खुद पर विश्वास रखना चाहिए और किसी अस्थायी परेशानी को अपने भविष्य पर हावी नहीं होने देना चाहिए.
FTII Student Call Out Madhavan’s Silence on Protest: FTII छात्रों ने CJP प्रोटेस्ट पर चेयरमैन आर. माधवन की चुप्पी पर उठाए सवाल
हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में आर. माधवन के केबिन के दरवाजे की एक तस्वीर वायरल हुई. दरवाजे पर ‘गायब’ मीम के साथ “नीट फॉर सेल” लिखा एक पोस्टर भी लगा था. इन पोस्टरों को कथित नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर अभिनेता की चुप्पी से जोड़कर देखा गया.
यह भी पढ़े: OTT पर नए अंदाज में लौटेगा 24 साल पुराना यह शो, आर. माधवन करेंगे होस्ट
The post FTII छात्रों के सवालों के बाद टूटी आर. माधवन की चुप्पी, कहा -‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा मिले’ appeared first on Naya Vichar.