Hot News

HMT की नयी घड़ी चर्चा में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डिजाइन और ₹2400 की कीमत ने खींचा सबका ध्यान

HMT Operation Sindoor Watch: हिंदुस्तान का मशहूर घड़ी ब्रांड HMT Watches ने हाल ही में ‘Operation Sindoor JGSL 01’ नाम की एक नई घड़ी लॉन्च की है. कंपनी का कहना है कि यह घड़ी रोजाना पहनने के लिए तैयार की गई है. इसमें स्टील टोन वाली ब्रास बॉडी, सादा सफेद डायल और क्लासिक काले रंग की लेदर स्ट्रैप दी गई है. यह घड़ी सफेद और लाल, दोनों डायल ऑप्शन में आती है. इसके डिजाइन की खास बात यह है कि घड़ी की सुइयों के बीच सिंदूर भरी कटोरी बनी हुई है और दाई तरफ वही लाल रंग फैला हुआ दिखता है. कंपनी के मुताबिक, यह लुक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी भावनाओं को दर्शाने के लिए बनाया गया है.

Operation Sindoor JGSL 01 के फीचर्स 

यह घड़ी Model No. JLSL 01 OPS के नाम से आती है और यह Operation Sindoor कलेक्शन का हिस्सा है. यह एक एनालॉग वॉच है. घड़ी में ब्रास से बना स्टील कलर का राउंड केस दिया गया है, जिसकी मोटाई 7.79mm है. केस की चौड़ाई 35.5 mm और लंबाई 43.1mm रखी गई है.

इसमें क्वार्ट्ज मूवमेंट मिलता है, जो सटीक समय दिखाने में मदद करता है. स्ट्रैप ब्लैक लेदर की है, जिसकी चौड़ाई 18mm  है और इसमें बकल लॉक मैकेनिज्म दिया गया है. यह घड़ी 3 ATM वॉटर रेजिस्टेंट है, यानी रोजमर्रा के हल्के पानी के कॉन्टैक्ट में खराब नहीं होती. इसके साथ कंपनी की तरफ से 12 महीने की वारंटी भी मिलती है. ऑफिसियल वेबसाइट कर अनुसार फिलहाल इस घड़ी कीमत 2400 रुपये दिख रही है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम क्यों मायने रखता है?

इस घड़ी का डिजाइन इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसके नाम के पीछे एक गंभीर कहानी जुड़ा है. जिस ऑपरेशन से यह नाम प्रेरित है, उसके बारे में जानना जरूरी है. ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई सैन्य कार्रवाई का कोडनेम था, जिसमें आम नागरिकों की जान गई थी. इसके बाद मई महीने में हिंदुस्तानीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी.

यह भी पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ पहला फोन होगा OnePlus 15R, कैमरा और परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

The post HMT की नयी घड़ी चर्चा में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ डिजाइन और ₹2400 की कीमत ने खींचा सबका ध्यान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top