Hot News

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 4 संदिग्धों की तलाश में सुरक्षाबल, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 4 संदिग्धों का तलाश में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कठुआ जिले चन्नी इलाके में एक स्त्री ने चार संदिग्धों को देखने का दावा किया. इलाके के लोगों ने इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सुरक्षाबलों ने जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पूरे इलाके की सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं.

स्त्री ने संदिग्धों की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कठुआ के चन्नी इलाके में रहने वाली एक स्त्री ने पुलिस को बताया कि उसने एक जगह चार संदिग्धों को देखा है. उनमें से तीन शख्स बैठे थे जबकि एक शख्स खड़ा होकर आपस में बात कर रहे थे. स्त्री से मिली जानकारी के बाद तत्काल हरकत में आते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दिखने का दावा

स्त्री की ओर से दी गई जानकारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षा बल पूरे इलाके की तलाशी अभियान चला रहे है. आस-पास के इलाकों को भी खंगाला जा रहा है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर यह सर्च अभियान हो रहा है वहां से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर काफी पास है. पहले भी यहां से आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं.

उधमपुर के जंगल, राजौरी, पुंछ में भी फरार आतंकवादियों की हो रही तलाश

इससे इतर जम्मू कश्मीर में फरार तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल जोर शोर से तलाशी अभियान चला रहे हैं. शुक्रवार को दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी रहा. सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान के तहत मजबूत घेराबंदी की है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बल उधमपुर जिले के वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. इसके अलावा किश्तवाड़, कठुआ, राजौरी और पुंछ के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. तलाशी को लेकर एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया “सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष जवानों का डुडु-बसंतगढ़ में तलाशी अभियान जारी है. फरार आतंकियों को दबोचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.”

Also Read: ‘आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा समर्थन’, श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम हमला पीड़ितों से की मुलाकात

The post Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में 4 संदिग्धों की तलाश में सुरक्षाबल, सर्च ऑपरेशन जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top