कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस लेटर के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल “SURE” (Solidarity, Unity and Resistance) यानी एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से खड़े हैं और चुनावी मुद्दों पर मिलकर आवाज उठा रहे हैं. कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, 8 जून 2026 को INDIA गठबंधन की बैठक में 21 पॉलिटिकल पार्टियों और एक निर्दलीय सांसद ने हिस्सा लिया था. बैठक में चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर हिंदुस्तान के मुख्य न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजने का फैसला किया गया.
21 political parties plus one Independent attended the INDIA janbandhan meeting on June 8, 2026 where a decision was taken to address a joint letter to the Hon’ble Chief Justice of India on the SIR process of the Election Commission of India and other election-related issues.…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 30, 2026
सांसद कपिल सिब्बल ने भी हस्ताक्षर किए
इस लेटर पर निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने भी हस्ताक्षर किए हैं. तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने बताया कि इस संयुक्त पत्र पर आम आदमी पार्टी और DMK समेत कई विपक्षी दलों ने भी हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा कि चुनावी मुद्दों को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर अपनी बात रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल प्रशासन का बड़ा फैसला- एसआईआर में जिन लोगों के नाम कट गये, उनको नहीं मिलेगा राशन
The post SIR को लेकर विपक्ष की 23 पार्टियों ने CJI को लिखा लेटर appeared first on Naya Vichar.

