Video : AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने सोमवार (29 जून) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित किया. इसमें ओवैसी ने कहा कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता और उस पर ऐसे आरोप लगते, तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया जाता. उसके घर पर बुलडोजर भी चल चुका होता. ओवैसी ने मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया, साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये. उन्होंने दावा किया कि इस हाई-प्रोफाइल मामले के आरोपियों को लेकर पुलिस अब तक उनकी कस्टडी तक नहीं मांग रही है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं.
ओवैसी ने कहा कि फिलहाल इस मामले के आरोपी आराम से घूम रहे हैं. उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं. उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपत मौज कर रहे हैं. उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं.
“राम मंदिर ट्रस्ट में एक मुसलमान को शामिल कर लेते। जब घोटाला सामने आता तो उसका एनकाउंटर कर देते। बुलडोजर से उसका घर ढहा देते। केस क्लोज”
AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया।।
अब इन चच्चा की कमी थी, इन्होंने भा अपनी कमी पूरी कर दी। pic.twitter.com/4HN158JSQz
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) June 30, 2026
ओवैसी पहले भी प्रशासन से कर चुके हैं सवाल
कुछ दिन पहले भी ओवैसी ने उत्तर प्रदेश प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या इस मामले के आरोपियों के खिलाफ भी वही कार्रवाई होगी, जिसमें गोली चलाई जाती है. आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में ऐसी कार्रवाई अक्सर मुसलमानों के खिलाफ देखने को मिलती है. राम मंदिर के दान में कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है. इस मुद्दे ने नेतृत्वक विवाद का रूप ले लिया है और विपक्षी दल योगी आदित्यनाथ प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : SBI को 3 महीने पहले से शक था राम मंदिर दान चोरी का मामला, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई, जानिए किसका था दबाव
The post Video: राम मंदिर दान विवाद पर ओवैसी का तंज, बोले- ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो… appeared first on Naya Vichar.

