Hot News

Jamshedpur News : मतदाताओं को डराने-धमकाने या रिश्वत देने वालों पर होगी कार्रवाई, करें शिकायत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उप चुनाव को लेकर नागरिकों-निर्वाचकों से की अपील

जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0667-2440111, 0657-2221717, 0657-2221718 पर दें सूचना

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले के आम नागरिकों एवं घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने अपील की है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आकर, भयमुक्त वातावरण में मतदान करें. कोई भी व्यक्ति रिश्वत देकर या डरा-धमका कर मतदान करने को कहता है, तो इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को जरूर दें. इसको लेकर 0667-2440111, 0657-2221717, 0657-2221718 नंबरों पर शिकायत की जा सकती है. डीसी ने बताया कि डरा-धमका या रिश्वत देकर किसी को मतदान के लिए तैयार करना दंडनीय अपराध है. आरोपी को एक साल तक की सजा या जुर्माने या दोनों हो सकती है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है. ये टीमें रिश्वत देने या लेने वालों तथा मतदाताओं को डराने या धमकाने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur News : मतदाताओं को डराने-धमकाने या रिश्वत देने वालों पर होगी कार्रवाई, करें शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top