Hot News

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़ने के बाद नया बिजनेस शुरू करेगी तुलसी, मिहिर के ऊपर मंडराया खतरा, नॉयना-गायत्री चलेगी नई चाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त मोड़ लेने वाला है. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. तुलसी और मिहिर की कहानी, जो कभी आदर्श रिश्ते की मिसाल मानी जाती थी, अब पूरी तरह बिखरती नजर आएगी.

अब तक आपने देखा कि तुलसी और मिहिर के बीच हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि तुलसी गुस्से में घर छोड़ने का फैसला कर लेगी. फिर मिहिर उसे रोकने के लिए उसके पैरों में गिर जाएगा, लेकिन तुलसी का दिल नहीं पिघलेगा. सालों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा और दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे.

चॉल में शुरू करेगी नया बिजनेस 

आने वाले एपिसोड में शो में जल्द ही एक बड़ा लीप आने वाला है. लीप के बाद तुलसी की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी होगी. आलीशान शांति निकेतन छोड़कर तुलसी को चॉल में रहना पड़ेगा. यहां वह अंगद और वृंदा के साथ एक छोटे से घर में नई शुरुआत करेगी. लेकिन तुलसी का हौसला कमजोर नहीं पड़ेगा. मुश्किल हालात में भी तुलसी हार मानने वालों में से नहीं है. चॉल में रहते हुए वह अपना खुद का छोटा सा बिजनेस शुरू करेगी. धीरे-धीरे उसकी मेहनत रंग लाएगी और तुलसी पैसे कमाने लगेगी. इस सफर में अंगद उसका पूरा साथ देगा.

शांति निकेतन में पकेगी साजिशें  

तुलसी के जाते ही शांति निकेतन का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा. गायत्री और नॉयना घर की कमान अपने हाथ में ले लेंगी. दोनों मिलकर मिहिर को सबक सिखाने की साजिशें रचेंगी. धीरे-धीरे मिहिर घर में अकेला पड़ जाएगा और उसे अपनी गलतियों का अहसास होगा. गायत्री और नॉयना की एंट्री के बाद शांति निकेतन में एक और तलाक की नौबत आ जाएगी. इस बार किरण की शादी खतरे में होगी. हालात ऐसे बनेंगे कि किरण भी मिहिर की तरह अपनी जिंदगी बर्बाद करने की राह पर चल पड़ेगा.

मिहिर से हिसाब लेने आए पूजा और साहिल 

कहानी में हाल ही में पूजा और साहिल की धमाकेदार एंट्री हुई है. ये दोनों मिहिर से पुराना हिसाब चुकता करने आए हैं. उनके आने से घर में नई साजिशें और बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा. हालांकि मिहिर से अलग होने के बाद तुलसी भी चॉल में अकेले रहते हुए वह मिहिर को बहुत मिस करेगी. इसी बीच उसे पता चलेगा कि वृंदा मां बनने वाली है और वह जुड़वां बच्चों को जन्म देगी. यह समाचार तुलसी के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान ले आएगी.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: ड्रामा, रियलिटी और कॉमेडी से भरपूर इन टीवी शोज ने बनाया इस साल को बनाया एंटरटेनमेंट से भरपूर 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 12: वीकडे पर भी नहीं थमी ‘धुरंधर’ की रफ्तार, 12 दिनों में ही 400 करोड़ी क्लब के पहुंची पास, देखें कलेक्शन

The post Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़ने के बाद नया बिजनेस शुरू करेगी तुलसी, मिहिर के ऊपर मंडराया खतरा, नॉयना-गायत्री चलेगी नई चाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top