MI vs SRH : मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि 243 रन जैसा बड़ा स्कोर बनाने के बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि गेंदबाज इसे बचा लेंगे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ऐसा नहीं कर पाई. उन्होंने माना कि गेंदबाजी में कमी रह गई. इसका फायदा विरोधी टीम ने उठाया और मैच हाथ से निकल गया. हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद कहा कि ओस का ज्यादा असर नहीं था, बल्कि विरोधी टीम ने अच्छे शॉट स्पोर्ट्से और उनकी टीम ने खराब गेंदबाजी की.
हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?
हार्दिक पंड्या ने कहा कि इस सीजन में टीम को मौके तो मिले, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं पाए. यही निराशा की वजह है. उन्होंने साफ किया कि वह केवल गेंदबाजों को दोष नहीं देंगे, क्योंकि पूरी टीम ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. पंड्या ने कहा कि मुंबई इंडियन्स जिस स्पोर्ट्स के लिए जानी जाती है, वैसा प्रदर्शन हम नहीं दिखा सके. उन्होंने टीम मालिक और सपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि सभी काफी जुनूनी हैं.
सनराइजर्स के इन प्लेयर्स ने किया कमाल
मुंबई के 244 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने हेड (76 रन, 30 गेंद, आठ छक्के, चार चौके) और अभिषेक शर्मा (45 रन, 24 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के बीच पहले विकेट की 8.4 ओवर में 129 रन की साझेदारी के बाद हेनरिक क्लासेन (नाबाद 65 रन, 30 गेंद, चार छक्के, सात चौके) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें : क्लासेन का क्लास, हेड का तूफान, हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया
रेयान रिकेल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए
रेयान रिकेल्टन ने इससे पहले अपने करियर और मुंबई के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 55 गेंद में आठ छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 123 रन बनाए. इससे मुंबई इंडियन्स ने पांच विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया.
The post MI vs SRH : हार के बाद बोले हार्दिक पंड्या- केवल गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा appeared first on Naya Vichar.

