Hot News

Muzaffarpur Litchi: शाही लीची पर इस बार मौसम की मार, किसान हुए मायूस, कर रहे इंतजार

Muzaffarpur Litchi: बिहार के कई जिलों में इन दिनों मौसम ने करवट ले लिया है. कहीं जमकर बारिश हो रही है तो कहीं लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम की मार लीची की पैदावार पर देखी जा रही है. मालूम हो कि, मुजफ्फरपुर की शाही लीची पूरे देशभर में मशहूर है. लोगों को यहां की लीची खूब भाती है. लेकिन, इस बार लीची की पैदावार करने वाले किसान मायूस नजर आ रहे हैं.    

बढ़ते तापमान और बारिश की कमी

दरअसल, लगातार बढ़ते तापमान और बारिश की कमी की वजह से कई लीची के फल खराब हो रहे हैं और कुछ फल फट भी रहे हैं. जिले में बारिश न होने के कारण लीची की अच्छी पैदावार नहीं हो पा रही है, जिससे किसान परेशान हैं और जल्द ही बारिश होने की आस लगाए बैठे हैं. जानकारी के मुताबिक, जिले में करीब बारह हजार एकड़ में लीची की खेती होती है. लेकिन, इस बार मौसम की मार और समय से पहले भीषण गर्मी ने किसानों को मायूस कर दिया है. पेड़ों पर लगे कई फल झुलसने लगे हैं, जिससे किसान बहुत परेशान हैं. 

किसान खुद ही पेड़ों में डाल रहे पानी

किसानों की माने तो, मौसम सही नहीं होने के कारण लीची फटने भी लगी है और तेज गर्मी से उसके छिलके सूखने लगे हैं. अनुमान भी यह लगाया जा रहा है कि, अगर अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहा तो इस बार लीची की पैदावार कम होगी और बाजार में लीची कम दिखाई देगी. किसानों की माने तो, किसान खुद ही लीची के पेड़ में पानी डालकर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि पैदावार अच्छी हो सके और सही दाम पर बाजारों में बेच पाएं.

Also Read: बिहार में आसमान से बरसी मौत! वज्रपात से दो स्त्रीओं की हुई दर्दनाक मौत

The post Muzaffarpur Litchi: शाही लीची पर इस बार मौसम की मार, किसान हुए मायूस, कर रहे इंतजार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top