Hot News

Muzaffarpur News अपनी ही नहीं, गांवों की भी समस्याएं बता रही आधी आबादी

-स्त्री संवाद के जरिये प्रशासन को मिल रही उपयोगी सलाह

-हर दिन 32 स्थानों पर संवाद कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

Muzaffarpur Newsगांव-गांव में जो स्त्री संवाद आयोजित हो रहा है, उसको लेकर ग्रामीण स्त्रीएं काफी खुश नजर आ रही हैं. अपनी समस्याओं के साथ-साथ वह नये सुझाव भी प्रशासन को दे रही हैं. कई सुझाव स्त्री संवाद के दौरान मुजफ्फरपुर की आधी आबादी प्रशासन को दे रही है. स्त्रीओं का कहना है कि कम से कम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग सहित अन्य विभागों का प्रशिक्षण शिविर हर महीने आयोजित होना चाहिये जिसमें रहने-खाने की व्यवस्था हो. हम शाम में अपने घर जाकर परिवार को भी देख सकें और अच्छे से प्रशिक्षण भी ले पायें.

ट्रेनिंग से स्त्रीएं हो सकती हैं हुनरमंद

जिला स्तर पर आने-जाने में काफी परेशानी होती है. स्त्रीएं चाहती हैं कि ग्रामीण स्तर पर ही हुनर मिले ताकि घर में रहते हुए ज्यादातर काम कर सकें. इसके लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) और कृषि विज्ञान केंद्र सहित कई तरह के संस्थानों का सहयोग अहम है. बकरी, पालन, मशरूम पालन, मोबाइल बनाना, कंप्यूटर सीखना इस तरह के कई ट्रेड है. जिसकी ट्रेनिंग पंचायत स्तर पर हो तो स्त्रीएं काफी हुनर मंद हो सकती हैं.

18 अप्रैल से चल रहा है स्त्री संवाद

कुशल युवा केंद्र द्वारा कुछ प्रशिक्षण तो दिए जा रहे हैं लेकिन उसमें कंप्यूटर के साथ ही अन्य तरह के प्रशिक्षणों को भी जोड़ना जरूरी है. नये तरह के कोर्स उसमें शामिल किये जायें ताकि आधुनिकता के साथ स्त्रीएं भी कदमताल बढ़ाकर आगे बढ़ सकें. स्त्री संवाद 18 अप्रैल से पूरे जिले में चल रही है जिसमें प्रत्येक दिन 32 स्थान पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. जिसमें हजारों स्त्रीएं भाग लेती है और प्रशासन की कई नीतियों में बदलाव के लिए सुझाव भी दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Muzaffarpur News अपनी ही नहीं, गांवों की भी समस्याएं बता रही आधी आबादी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top