Hot News

NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के भविष्य को लेकर दिए गए बयान के कुछ ही देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर रिएक्शन दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान मोदी प्रशासन ने पहुंचाया है और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने दिया. वहीं कांग्रेस ने भी दावा किया कि प्रधानमंत्री इस पूरे मुद्दे पर दबाव में हैं.

इससे कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य और उनका हित प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी ने कहा- छात्रों की 3 मांग है

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान मोदी प्रशासन ने पहुंचाया है. राहुल का आरोप है कि प्रशासन ने शिक्षा व्यवस्था को बिगड़ने दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें बचाया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मुख्य मांगें हैं… केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए, छात्रों से माफी मांगी जाए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं.

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

संसद में खड़े होकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने का साहस नहीं पीएम में : जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें संसद में खड़े होकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने का साहस नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने पर संसद में जवाब देते थे, लेकिन मोदी ऐसा नहीं कर रहे हैं. जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने छात्रों के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट तो किया, लेकिन इससे यह साफ दिखता है कि वह लगातार बढ़ रहे छात्र आंदोलन के दबाव में हैं. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री इस पूरे मामले को लेकर परेशान और असहज नजर आ रहे हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि वोट चोरी, सीट चोरी, चंदा चोरी, परीक्षा प्रश्नपत्र चोरी’ – यह सूची लगातार लंबी होती जा रही है.

The post NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top