Hot News

Pahalgam Terror Attack: SC में पर्यटकों की सुरक्षा की मांग वाली याचिका खारिज, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Pahalgam Terror Attack: सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर दायर एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया. याचिका में पर्यटकों की सुरक्षा की मांग की गई थी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने जनहित याचिका दायर करने के लिए अधिवक्ता विशाल तिवारी की जमकर खिंचाई की. कोर्ट ने कहा कि इसे बिना किसी सार्वजनिक हित के केवल प्रचार पाने के लिए दाखिल किया गया है.

कोर्ट ने पूछा, आपने इस तरह की याचिका क्यों दायर की?

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने तिवारी से कहा, “आपने इस तरह की जनहित याचिका क्यों दायर की है? आपका असली मकसद क्या है? क्या आप इस मुद्दे की संवेदनशीलता को नहीं समझते? मुझे लगता है कि इस जनहित याचिका को दायर करने के लिए आपके ऊपर भारी जुर्माना लगना चाहिए.” याचिकाकर्ता वकील ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को निशाना बनाया गया है, इसलिए, वह उनकी सुरक्षा के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध कर रहे हैं.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकवादी हमला, 26 लोगों की गई थी जान

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. इस घटना ने हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हत्यारों का पृथ्वी के आखिरी छोर तक पीछा किया जाएगा.

The post Pahalgam Terror Attack: SC में पर्यटकों की सुरक्षा की मांग वाली याचिका खारिज, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top