Hot News

Premanand Ji Maharaj: कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के ये चमत्कारी उपाय

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. वे अपने प्रवचनों के ज़रिए श्रद्धालुओं को जीवन का सही अर्थ समझाते हैं और उन्हें संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं. उनके पास लोग अपनी सांसारिक समस्याएं लेकर आते हैं, जिसका प्रेमानंद जी उन्हें बहुत ही शांति और सरलता से जवाब देते हैं. इसके अलावा, प्रेमानंद जी महाराज अपने भक्तों को आध्यात्मिक जीवन जीने की सलाह देते हैं. इसके अलावा, शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक इलाज के बारे में भी सलाह देते हैं. ऐसे ही एक बार उन्होंने पेट के कब्ज से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक सुझाव दिये हैं, जिसे अपनाकर आप कुछ दिनों से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज के सरल उपाय

  • खासतौर पर सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखेगा.
  • ताजे फल, हरी सब्जियां और दलिया जैसी चीजें पेट को साफ करने में मदद करती हैं.
  • रोजाना प्राणायाम, कपालभाति और हल्का व्यायाम करने से कब्ज की समस्या दूर होती है.
  • ध्यान और मेडिटेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी और पाचन भी बेहतर होगा.
  • ज्यादा तेल-मसाले से बचें और पौष्टिक आहार को अपनी थाली में शामिल करें.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: क्या आप समय को महत्व नहीं देते हैं? हो जाएं सावधान, प्रेमानंद जी महाराज ने बताई समय की उपयोगिता

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: मन का मायाजाल या बुरी नजर? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सच, अपनाएं ये उपाय

प्रेमानंद महाराज का खास उपाय

अगर पेट साफ और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो महाराज जी के बताए इस प्राकृतिक और आसान उपाय को अपनाएं.

सामग्री

  • 1 चम्मच- त्रिफला चूर्ण
  • 1 गिलास- गुनगुना पानी
  • 1 चम्मच- शहद

इस तरह करें इस्तेमाल?

रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी में अच्छे से मिलाएं.
अगर स्वाद में हल्का बदलाव चाहिए, तो 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं.
इस मिश्रण को रोजाना पीने से कब्ज की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद जी महाराज ने तलाक बढ़ने की बताई वजह, हर शख्स को जाननी चाहिए ये बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Premanand Ji Maharaj: कब्ज की समस्या से मिलेगी राहत, अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के ये चमत्कारी उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top