Hot News

SBI ने जारी किए CBO भर्ती 2026 के फाइनल मार्क्स, ऐसे करें डाउनलोड

SBI CBO Result 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी समाचार है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंक देख सकते हैं.

इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट पहले ही 24 जुलाई 2026 को जारी किया जा चुका था. अब कैंडिडेट्स के लिए मार्क्स भी उपलब्ध करा दिए गए हैं.

ऐसे चेक करें अपने मार्क्स

  • कैंडिडेट सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Recruitment Result ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहे “CBO Recruitment 2026 Marks” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number या Roll Number और Password/Date of Birth डाल कर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स दिखाई देंगे.
  • कैंडिडेट भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: SSC JE का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 पदों पर हुआ सेलेक्शन

2050 पदों पर हो रही है भर्ती

SBI ने Circle Based Officer (CBO) के कुल 2050 पदों पर भर्ती निकाली थी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक लिए गए थे. लिखित परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित हुई थी. इसके बाद 30 जून को रिजल्ट, 13 जुलाई से इंटरव्यू और 24 जुलाई 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. अब 3 अगस्त 2026 को कैंडिडेट्स के फाइनल मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं.

स्थानीय भाषा का ज्ञान था जरूरी

SBI CBO भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य था. इसके साथ कैंडिडेट्स के लिए संबंधित राज्यों की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी रखा गया था. भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल समेत देश के विभिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई थीं. इसी वजह से प्रत्येक सर्किल के अनुसार स्थानीय भाषा की शर्त भी लागू की गई थी.

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर अपना मार्क्स देख सकते हैं.

Check Here SBI CBO Recruitment 2026 Marks

ये भी पढ़ें: बैंक में डेटा बचाने के लिए इन एक्सपर्ट की पड़ती है जरूरत, आप भी शुरू कर सकते हैं अपना करियर

The post SBI ने जारी किए CBO भर्ती 2026 के फाइनल मार्क्स, ऐसे करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top