Hot News

Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी

Sevai Cutlet Recipe: अगर आप सेवई को एक ही तरह से खाकर बोर हो चुके हैं तो सेवई कटलेट आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इस डिश को बनाना काफी ज्यादा आसान है और इसका टेस्ट इतना ज्यादा जबरदस्त होता है कि सिर्फ घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी यह काफी ज्यादा पसंद आता है. सबसे मजेदार बात यह है कि जब शिशु पहली बार सेवई कटलेट का सेवन करते हैं तो इसके बाद वे इसके फैन हो जाते हैं. इस डिश को आप सुबह के ब्रेकफास्ट, बच्चों की टिफिन, शाम की चाय या फिर फैमिली पार्टी के दौरान मिनटों में बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

सेवई कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबली हुई सेवई – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • प्याज – 1, बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1से 2 कटी हुई
  • धनिया पत्ते – 2 टेबलस्पून बारीक कटे हुए
  • चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून बाइंडिंग के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – एक चौथाई टीस्पून
  • अमचूर पाउडर या नींबू का रस – आधा टीस्पून
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Avocado Paneer Sandwich Recipe: पहले ही बाईट में भूल जाएंगे पूरे दिन की थकान जब डिनर में बनेगा एवोकाडो पनीर सैंडविच, जानें क्विक रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Oats Pancake Recipe: ना के बराबर तेल से मिनटों में बनाएं बेसन ओट्स पैनकेक, सुबह के ब्रेकफास्ट का परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन

सेवई कटलेट बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले उबली हुई सेवई को एक बड़े कटोरे में डालें. इस बात का ख्याल रखें कि अगर सेवई ज्यादा चिपकी हुई हो, तो उसे हल्के तेल से कोट करके अलग कर लें.
  • इसके बाद सेवई में उबले आलू मैश करके डालें और फिर बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ते और मसाले जैसे कि नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर को अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इसमें चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर डालें ताकि मिक्सचर अच्छे से बंध जाए और कटलेट बनाते समय ये टूटे नहीं.
  • अब इस मिक्सचर से अपने पसंदीदा शेप के कटलेट बना लें. आप अगर चाहें तो इन्हें फ्रिज में 10 से 15 मिनट के लिए रख सकते हैं ताकि ये सेट हो जाएं.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और तैयार कटलेट्स को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. यहीं नहीं अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Sabudana Malai Kheer Recipe: बच्चों को खुश करना हो या फिर हो त्योहारों को खास बनाना, साबूदाना मलाई खीर खिलाकर जीत लें सभी का दिल

The post Sevai Cutlet Recipe: बच्चों की टिफिन से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट हैं सेवई से बने कटलेट्स, जान लें 15 मिनट में बनने वाली रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top