Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (10 जुलाई) को सुनवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम के भीतर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. न्यायाधीशों से ऊंची आवाज में बात की. इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल पकड़कर कोर्ट से बाहर कर दिया. याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उसने सुनवाई के दौरान कोर्ट में दस्तावेज हवा में उछाले.
‘मैं आपको आदेश देता हूं…’ कहकर शुरू की बहस
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि याचिकाकर्ता ने काला कोट पहन रखा था लेकिन, उसने अधिवक्ताओं वाला बैंड नहीं लगाया था. कोर्ट में याचिकाकर्ता शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उसने तल्ख तेवर में पीठ से कहा- न्यायिक सेवक महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें. इस पर न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि आप हमें आदेश दे रहे हैं.
अभद्र भाषा और दस्तावेज फेंकने के बाद कोर्ट ने निकाला गया बाहर
जज के सवाल के जवाब में याचिकाकर्ता ने दलील देते हुए कहा- मेरी तरफ से बस इतना ही. सब कुछ रिकॉर्ड पर है. इसके बाद उसने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अपने केस से जुड़े दस्तावेज अदालत में हवा में उछाल दिए. स्थिति बिगड़ते देख एक सुरक्षाकर्मी ने तुरंत आगे आया और याचिकाकर्ता को पकड़कर कोर्टरूम से बाहर ले गया.
इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने पहुंचा था याचिकाकर्ता
मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा था. सुनवाई शुक्रवार को आंशिक कार्यदिवस के दौरान जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष हो रही थी. याचिकाकर्ता को बाहर ले जाने के बाद अदालत की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही. फिलहाल इस घटना को लेकर खुली अदालत में कोई अलग आदेश पारित नहीं किया गया है.
The post Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, याचिकाकर्ता ने उछाले कागज, अभद्र भाषा का इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.