Hot News

Tanya Mittal Video Ad: आ गया तान्या मित्तल का पहला एड, लोगों ने कहा- इससे अच्छी एक्टिंग घर के अंदर थी

Tanya Mittal Video Ad: ‘बिग बॉस 19’ अब खत्म हो चुका है. शो को उसका विनर भी मिल गया है, गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. लेकिन इसके बावजूद हर तरफ चर्चा तान्या मित्तल की ही हो रही है. शो से बाहर आते ही तान्या लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और घर के सदस्यों को लेकर खुलकर अपनी राय रख रही हैं. इसी बीच तान्या ने अपना पहला ऐड शूट भी कर लिया है. यह एक मशहूर सैलून ऐप का विज्ञापन है, जिसका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों को तान्या इस ऐड में काफी अच्छी लगीं, तो कुछ ने उनके एक्सप्रेशन और एक्टिंग को जरूरत से ज्यादा बताया.

कई यूजर्स ने कसे तंज

image 168
वीडियो एड के कमेंट बॉक्स में दी गयी प्रतिक्रिया

वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा कि तान्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं और पहले ऐड में ही उन्होंने शानदार काम किया है. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि शुरुआत से आखिर तक ओवरएक्टिंग ही दिखी. किसी ने कहा कि ऐड में एक्टिंग फेक लग रही है, तो किसी का मानना है कि बिग बॉस में उनकी एक्टिंग इससे बेहतर थी. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि तान्या अभी भी बिग बॉस वाला गेम ही स्पोर्ट्स रही हैं.

शो के बाहर आते ही बदले तान्या के सुर

गौर करने वाली बात यह है कि तान्या मित्तल टॉप-4 तक जरूर पहुंचीं, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकीं. शो के दौरान वह लगातार कहती नजर आई थीं कि वही जीतेंगी. हालांकि बाहर आने के बाद उनका बयान बदल गया. तान्या ने कहा कि वह ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि लोगों का प्यार पाने के लिए शो में गई थीं और उन्हें वह मिल गया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शो के अनुभव से वह अभी पूरी तरह बाहर नहीं आ पाई हैं. उनके मुताबिक, उन्हें कई बार बेइज्जत किया गया और फेक कहा गया, जबकि वह हमेशा सच बोलती रहीं.

ALSO READ: Raj Kapoor Birth Anniversary: जब राज कपूर को नौकर से पैसे लेने पड़े उधार, इस फिल्म ने बना दिया था ‘कंगाल’

The post Tanya Mittal Video Ad: आ गया तान्या मित्तल का पहला एड, लोगों ने कहा- इससे अच्छी एक्टिंग घर के अंदर थी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top