Hot News

UPSC टॉपर भी फंसे Gen Z स्लैंग में, नहीं समझ पाए ये नए शब्द!

UPSC Topper Anuj Agnihotri: इस बार यूपीएससी सिविल सर्वेंट एग्जाम में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने AIR 1 हासिल कर बड़ी सफलता पाई है. देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को टॉप करने वाले अनुज अपनी मेहनत और लगन के कारण चर्चा में हैं. लेकिन हाल ही में एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण अनुज अग्निहोत्री चर्चा में हैं. एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुज Gen Z स्लैंग को लेकर थोड़े कन्फ्यूज दिखे.

UPSC टॉपर से पूछा गया Gen Z का स्लैंग

एक इंटरव्यू के दौरान अनुज से कुछ पॉपुलर Gen Z स्लैंग के फुलफॉर्म पूछे गए. ये ऐसे शब्द हैं, जो आजकल सोशल मीडिया और चैटिंग में खूब इस्तेमाल होते हैं. हालांकि, अनुज इनमें से सभी का सही जवाब नहीं दे पाए. इस दौरान उनका रिएक्शन काफी सहज और ईमानदार था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

टॉपर से पूछे गए ये स्लैंग

  • IRL – In Real Life (असल जिंदगी में)
  • SR – Streaks (आमतौर पर Snapchat पर लगातार चैट/स्नैप भेजना)
  • NGL – Not Gonna Lie (सच कहूं तो)
  • ISTG – I Swear To God (कसम से / सच में)

Gen Z की भाषा समझना अलग ही स्किल है

इस घटना को ज्यादातर लोग हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं. वहीं कुछ ट्रोल कर रहे हैं कि क्या UPSC टॉपर का Gen Z स्लैंग जानना जरूरी है. कई यूजर्स ने टॉपर अनुज अग्निहोत्री के व्यवहार की तारीफ की कि किस तरह उन्होंने सरलता से सभी सवालों का जवाब दिया. जिस सवाल का जवाब नहीं आता था, उस पर न कह दिया.

कई यूजर्स ने अनुज की ईमानदारी और सरलता की तारीफ की है. उनका मानना है कि हर किसी का एक्सपर्ट होना जरूरी नहीं, और अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरह की जानकारी होना सामान्य बात है.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के रहने वाले हैं. अनुज ने UPSC CSE 2025 में AIR रैंक-1 हासिल किया है. सिविल सेवा के फील्ड में आने से पहले वे मेडिकल के फील्ड में थे. उन्होंने Jodhpur AIIMS से MBBS की पढ़ाई की है. अनुज ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें- एक नौकरी में सिर्फ इतना कम समय, Gen Z को लेकर चौंकाने वाले खुलासे 

The post UPSC टॉपर भी फंसे Gen Z स्लैंग में, नहीं समझ पाए ये नए शब्द! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top