नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव में बुधवार शाम एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्व. सेवक ठाकुर के पुत्र अनमोल कुमार ठाकुर (36) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कुछ लोगों ने धोखे से अनमोल से जमीन लिखवा ली थी। तभी से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। बुधवार शाम उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।
मृतक अपने पीछे पत्नी चंदा देवी और दो बेटे अविनाश व अभिमन्यु को छोड़ गया है। घटना के बाद उसके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं गांव में मातम का माहौल था।
सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के स्वजनों के बयान के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।