Hot News

Anupama में होगी इस शख्स की एंट्री, क्या बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम?

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. अनुपमा अपने नए कैफे की शुरुआत को लेकर बेहद खुश है. कैफे में अनु अपने काम में क्रिएटिविटी दिखाते हुए पुराने फर्नीचर और सामान को दोबारा इस्तेमाल कर कैफे को नया लुक देती हैं. जब दिग्विजय कैफे को देखकर हैरान होता है, तो अनुपमा उसे समझाती हैं कि उन्होंने कुछ भी नया नहीं खरीदा, बल्कि पुराने सामान को ही बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया है. इस ट्रैक के बीच सुनने में आ रहा है कि कहानी में अब एक नये शख्स की एंट्री होने वाली है.

अनुपमा में नई एंट्री

अनुपमा में अब एक नए एक्टर की एंट्री होने जा रही है. एक्टर कृष्णा कौल शो में नजर आ सकते हैं, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आने की उम्मीद है. कृष्णा कौल पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में रणबीर कोहली का किरदार निभा चुके हैं. इस शो में उनके अपोजिट एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर नजर आई थी. बाद में शो के तीसरे जेनरेशन लीप के दौरान उनके किरदार को एक्टर अबरार काजी ने रिप्लेस कर दिया था. इसके अलावा कृष्णा कौल ने भाग्य लक्ष्मी और पंच बीट जैसे टीवी शोज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. वह वेब सीरीज कार्टेल का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसे एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा में उनकी एंट्री कहानी को किस तरह नया मोड़ देती है.

जानें पिछले एपिसोड में क्या दिखाया गया

अनुपमा में दिखाया गया कि एक तरफ कैफे को लेकर अनुपमा काफी उत्साहित है. दूसरी तरफ हसमुख अगरबत्ती बेचकर थोड़ी कमाई करने की कोशिश करते है. जबकि बा दूसरे के घर में खाना बनाने का काम लेती है. दोनों एक-दूसरे से अपनी सच्चाई छुपा रहे हैं, लेकिन अंदर से एक-दूसरे की चिंता भी करते हैं. बाबूजी उस घर में ऑर्डर पहुंचाने जाते हैं, जहां लीला काम करती है. जब घर की मालकिन बा को घर से बाहर निकालती रहती है, तब बाबूजी उसे देख लेते हैं. बा काफी भावुक हो जाती है और अपने पति से कुछ कह नहीं पाती. वहीं, अनुपमा अपने नए कैफे की सफलता को लेकर उम्मीदों से भरी नजर आती हैं. वह अपने दोस्तों के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करती हैं और आगे के सफर के लिए प्रार्थना करती हैं.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में इमोशनल ट्विस्ट, दूसरे के घर काम करने को मजबूर बा, तो अगरबत्ती बेचते नजर आए बाबूजी

The post Anupama में होगी इस शख्स की एंट्री, क्या बनेगा अनु का सपोर्ट सिस्टम? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top