MI vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत Punjab Kings ने Mumbai Indians को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने माना कि टीम को अपने पूरे प्रदर्शन पर दोबारा सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैच में कई गलतियां हुईं और अब टीम को बैठकर देखना होगा कि कहां कमी रह गई, ताकि आगे बेहतर स्पोर्ट्स सकें.
पांड्या ने हार पर कहा कि देखना होगा कि गलती खिलाड़ियों की थी, प्लानिंग में कमी थी या पूरे टीम के प्रदर्शन में दिक्कत रही. उन्होंने यह भी माना कि पंजाब किंग्स हर तरह से अच्छा स्पोर्ट्सा.
पंजाब हर मामले में बेहतर रही : हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि अभी उनके पास ज्यादा कहने को नहीं है. उन्होंने कहा कि वे बैठकर सब समझेंगे कि कहां कमी रह गई. साथ ही आगे क्या बेहतर किया जा सकता है. पांड्या ने यह भी बताया कि मैच में हालात बदलते रहे, जैसे पहली पारी में रिवर्स स्विंग और दूसरी में ओस, लेकिन माना कि पंजाब हर मामले में (गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग) बेहतर रही.
यह भी पढ़ें : MI vs PBKS: डिकॉक का शतक बेकार, प्रभसिमरन और श्रेयस ने पंजाब को दिलाई 7 विकेट से जीत
कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं : पांड्या
पांड्या ने यह भी इशारा किया कि आगे टीम को सुधार के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, ताकि प्रदर्शन बेहतर किया जा सके. उन्होंने कहा कि टीम को सोचना होगा कि क्या कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या इसी तरह भरोसा रखकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने माना कि ये मुश्किल सवाल हैं, जिनका जवाब टीम को देना होगा. जिम्मेदारी भी लेनी होगी.
MI सिर्फ एक जीत के साथ नौवें स्थान पर
इस जीत के साथ Punjab Kings चार जीत और एक नो-रिजल्ट के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. उसने डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru को पीछे छोड़ दिया. वहीं Mumbai Indians सिर्फ एक जीत के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई.
The post MI vs PBKS: मुंबई की हार पर हार्दिक पांड्या का बयान- अब जिम्मेदारी लेने का वक्त appeared first on Naya Vichar.

