Hot News

Honda CBR150R हुआ अपडेट, नए शेड में दिखा ज्यादा अग्रेसिव

स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए Honda ने अपनी पॉपुलर CBR150R को एक नया स्टाइलिश ट्विस्ट दिया है. 2026 अपडेट के तहत कंपनी ने इस बाइक में नया कलर ऑप्शन जोड़ा है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव और आकर्षक हो गया है. नए अपडेट के साथ बाइक को कंपनी ने मलेशिया में लॉन्च किया है. खास बात यह है कि बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के सिर्फ नए रंग के जरिए ही बाइक की अपील को और बेहतर बनाया गया है, जो इसे यंगस्टर्स के बीच और भी खास बना सकता है.

नया कलर कैसा है?

CBR150R के लिए जो नया रंग पेश किया गया है, वह ब्लैक बेस में आता है, जिसमें ऑरेंज हाइलाइट्स दिए गए हैं. ये हाइलाइट्स हेडलाइट सेक्शन, फ्यूल टैंक के ऊपर, इंजन काउल और टेल सेक्शन पर नजर आते हैं. बाइक की फेयरिंग पर CBR150R की बैजिंग दी गई है, जबकि इंजन काउल पर Honda का लोगो मौजूद है. कुल मिलाकर यह नया शेड बाइक के स्पोर्टी कैरेक्टर को और बेहतर तरीके से उहिंदुस्ताना है.

अन्य कलर ऑप्शन भी मौजूद

इस नए ब्लैक-ऑरेंज शेड के अलावा, CBR150R अब सिल्वर रंग और Honda के आइकॉनिक ट्राईकलर फिनिश में भी उपलब्ध है. यह ट्राईकलर स्कीम काफी हद तक Honda CBR1000RR Fireblade से इंस्पायर्ड है, जो इसे एक प्रीमियम फील देती है.

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

इस अपडेट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं. इसमें 150cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 16bhp की पावर और 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

कीमत और उपलब्धता

मलेशिया में Honda CBR150R की कीमत RM13,399 (लगभग 3.16 लाख रुपये) रखी गई है. फिलहाल इस अपडेट को हिंदुस्तान में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: नये डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आया Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

The post Honda CBR150R हुआ अपडेट, नए शेड में दिखा ज्यादा अग्रेसिव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top