Amit Shah Security Lapse: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह पटना के एक निजी होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे. जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, उसी समय अचानक एक फोर-व्हीलर गाड़ी काफिले के रास्ते में आ गई.
सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति का तुरंत एहसास किया और चिल्लाकर गाड़ी को सड़क किनारे साइड कराया. इसके बाद ही गृह मंत्री का काफिला सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर पाया. घटना का वीडियो सामने आया है. जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि जब देश के गृह मंत्री के आगमन की पूरी जानकारी और अलर्ट पहले से था, तो इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे हुई.
पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक। एयरपोर्ट जाने के रास्ते में काफिले के बीच में आई कार।@AmitShahOffice #bjp4india #AmitShah #bihar #BREAKINGNEWS pic.twitter.com/y0rwlemmR7
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) September 27, 2025
Also Read: Bihar Election 2025: सीमांचल में सियासत का गर्म शनिवार! अररिया में शाह, कटिहार में नीतीश, ओवैसी करेंगे रोड शो
The post Video: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना एयरपोर्ट के पास काफिले में घुसी कार appeared first on Naya Vichar.

