Video : खामेनेई को भावुक विदाई दी जा रही थी. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका ने इंसानियत दिखाते हुए ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का समय दिया. ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच जारी तनाव को लेकर नई चर्चा छेड़ दी.
अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने और 4 जुलाई समारोह से पहले माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने ईरान को पूरी तरह झुका दिया. वे समझौता करना चाहते हैं. हमने इंसानियत दिखाते हुए उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी, क्योंकि हम अच्छे हैं.
Trump: We knocked the hell out of Iran. They are dying to settle. Iran wants to settle so badly. We gave them a week off for a funeral because we’re nice. pic.twitter.com/yx3cor4ujQ
— Acyn (@Acyn) July 4, 2026
The post Video: ईरान पर फिर बरसे ट्रंप, बोले- हम अच्छे हैं, इसलिए एक हफ्ते की मोहलत दी appeared first on Naya Vichar.

