Crime News Giridih| गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी है. एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. शनिवार की रात करीब एक बजे 2 बेटियों एवं एक बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने भी आत्महत्या कर ली. वह खुद फांसी के फंदे से झूल गया.
सनाउल अंसारी के घर पहुंचे सैकड़ों लोग
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. सैकड़ों लोग सनाउल अंसारी (36) के घर पहुंच गये. घटना की सूचना मिलने के बाद खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया है कि सनाउल अंसारी (36) ने अपनी बेटी आफरीन परवीन (12), जैबा नाज (8) और बेटे सफाउल अंसारी (6) वर्ष की हत्या करने के बाद खुद फंदे से झूल गया. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही इसके कारणों का पता लगा लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
18 लाख स्त्रीओं को क्यों नहीं मिला मंईयां सम्मान का पैसा? हेमंत सोरेन से बाबूलाल मरांडी का सवाल
PHOTOS: रामगढ़ में हेमंत सोरेन ने की बाहा पूजा, गोमिया में सरहुल पूजा में शामिल हुए योगेंद्र प्रसाद
गिरिडीह में दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी मामले में 22 गिरफ्तार
16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें
Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम
The post Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी appeared first on Naya Vichar.

