Hot News

Weather Forecast : लो प्रेशर का दिखेगा असर, झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 16 से 17 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 16 जुलाई को कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, 16 से 19 जुलाई तक पंजाब, 16 से 20 जुलाई तक हरियाणा और चंडीगढ़, 16 से 18 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 16 से 17 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान

विभाग के अनुसार 16 से 21 जुलाई के दौरान विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 19 जुलाई तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा 20 और 21 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में 16 से 21 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जुलाई को झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं दक्षिणी और आसपास के इलाकों में भी कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है. 16 जुलाई को रामगढ़, बोकारो और धनबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम

पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका

IMD के अनुसार 16 से 21 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में 16 जुलाई, असम और मेघालय में 16 से 19 जुलाई जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 से 17 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

दक्षिण हिंदुस्तान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, केरल और माहे में 16 जुलाई और 21 जुलाई, लक्षद्वीप में 17 और 21 जुलाई, तटीय कर्नाटक में 15 से 17 जुलाई जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 16 से 21 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जुलाई को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में 17 जुलाई को बादल छाए रहेंगे. 18 जुलाई को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है.

राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून का असर कमजोर होने के बीच राज्य में कई जगह आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं.

The post Weather Forecast : लो प्रेशर का दिखेगा असर, झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में होगी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top