Hot News

अंडरआर्म्स की बदबू से हो रही है शर्मिंदगी? ये आसान ट्रिक्स तुरंत दिलाएंगी राहत

Summer Care: गर्मियों के इन दिनों में अगर हम सबसे बड़ी किसी प्रॉब्लम से जूझते हैं तो वह है हद से ज्यादा पसीना आने की प्रॉब्लम. खासकर यह पसीना सबसे ज्यादा हमारे अंडरआर्म्स में ही आता है जिस वजह से इनमें से बदबू आने लगती है और और असहज और शर्मिंदा भी महसूस करने लग जाते हैं. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम है, तो इसकी वजह सिर्फ साफ-सफाई की कमी नहीं है, बल्कि बैक्टीरिया का बढ़ना, गलत डाइट और लाइफस्टाइल की आदतें भी एक बड़ी वजह है. अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकेंगे.

अंडरआर्म्स की बदबू क्यों आती है?

इससे पहले कि हम आपको अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को हटाने का तरीका बताएं, हम आपको यह बताने वाले हैं कि आखिर यह बदबू आती क्यों है. अगर अंडरआर्म्स से बदबू आ रही है, तो इसका मुख्य कारण पसीने के साथ बैक्टीरिया का मिक्स होना होता है. पसीना में खुद की कोई बदबू नहीं होती है, लेकिन जब यह बैस्किन में मौजूद बैक्टीरिया के साथ कॉन्टैक्ट में आता है तो जाकर बदबू पैदा होती है. इसके अलावा अगर आप काफी टाइट कपड़े पहनते हैं, साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं और ज्यादा मसालेदार चीजें खाते हैं, तो भी आपके लिए यह प्रॉब्लम बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में नहीं आती चैन की नींद? सोने से पहले करें ये 5 काम, सुबह उठेंगे एकदम फ्रेश और एनर्जेटिक

हर दिन सफाई का रखें ख्याल

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके अंडरआर्म्स से बदबू आये तो आपको इनकी सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. दिन में कम से कम एक बार तो जरूर नहाएं, लेकिन अगर आपको पसीना ज्यादा आता है, तो दो बार नहाना भी आपके लिए फायदेमंद होता है. जब आप नहा रहे हों, तो एक एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें ताकि आपको हर तरह के बैक्टीरिया से छुटकारा मिल सके. इसके अलावा आपको अपने अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से सुखाना भी चाहिए. अगर अंडरआर्म्स गीले रहेंगे तो बैक्टीरिया भी बढ़ेंगे.

नींबू का कर सकते हैं इस्तेमाल

नींबू में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं जिस वजह से आप इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए आसानी से कर सकते हैं. आपको सबसे पहले एक नींबू को दो हिस्सों में काट लेना होगा और फिर इसके एक हिस्से को अपने एक अंडरआर्म पर हल्के हाथों से रगड़ना है. जब आप ऐसा करेंगे तो सिर्फ बदबू खत्म नहीं होगी. नींबू रगड़ने से आपकी स्किन भी साफ रहेगी. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको नींबू को पानी में मिक्स करके इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या हैं लू लगने के 5 शुरुआती लक्षण? जानें इससे बचने का सबसे आसान तरीका

बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल

पसीने को सोखने में आपको मदद बेकिंग सोडा कर सकता है. जब आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बदबू को कम करने में मदद करता है. इसके लिए आपको सबसे पहले थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च मिक्स करके अपने अंडरआर्म्स पर लगाना है. यह आपके लिए एक नेचुरल डियोड्रेंट की तरह भी काम करता है.

सही कपड़ों को चुनना जरूरी

गर्मियों के इन दिनों में आपको हमेशा ही ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि सिंथेटिक के कपड़े पसीने को रोकते हैं जिस वजह से बदबू बढ़ भी सकती है. वहीं, एक कॉटन का कपड़ा पसीने को अच्छी तरह से सोख लेता है और स्किन को सांस लेने का मौका भी देता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद करते हैं ये गलतियां? जानिए इसके खतरनाक नुकसान

डाइट का भी रखें ख्याल

आप अपनी डाइट में जिन चीजों को भी शामिल करते हैं उनका सीधा असर आपके शरीर से निकलने वाले गंध पर पड़ता है. जब आप ज्यादा मसालेदार, फ्राइड या फिर जंक फूड्स खाते हैं, तो यह आपके पसीने की बदबू को तेज करने का काम करते हैं. आपको कोशिश करनी चाहिए कि गर्मियों के दिनों में आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और हरी सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करें.

डियोड्रेंट का सही इस्तेमाल

अगर आप अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको एक डियोड्रेंट या फिर एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल हमेशा एक सूखे हुए स्किन पर करना चाहिए. आप रात को सोने से पहले भी इन चीजों को अपने अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

The post अंडरआर्म्स की बदबू से हो रही है शर्मिंदगी? ये आसान ट्रिक्स तुरंत दिलाएंगी राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top