Hot News

अभाविप धूमधाम से मनायेगा स्थापना दिवस

अररिया. अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक स्थानीय परिषद कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के विभाग सह संयोजक अजीत रंजन ने किया. बैठक में आगामी 09 जुलाई को परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांत एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विभाग प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा कि 09 जुलाई 1949 को अभाविप को विधिवत मान्यता मिली. अभाविप अपने स्थापना काल से ही 09 जुलाई को पूरे राष्ट्र में परिषद की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाते आया है. इस अवसर पर परिषद द्वारा अपने-अपने इकाई में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है. जो छात्र, समाज व राष्ट्रहित में हो. एमपी सिंह ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी नौ जुलाई को स्त्री महाविद्यालय अररिया परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा व छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता भी कराया जायेगा. इस मौके पर भोला कुमार राठौर, मनीष कुमार, संतोष कुमार, अंशु रंजन, शुभम कुमार शाह, सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, संजीव कुमार, सुमित कुमार व राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.16

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अभाविप धूमधाम से मनायेगा स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top