US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी तब तक पूरी तरह से लागू रहेगी जब तक कि दोनों पक्षों के बीच एक औपचारिक समझौता नहीं हो जाता. उस पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते. ट्रंप ने वार्ताकारों को समझौते की दिशा में जल्दबाजी नहीं करने का निर्देश दिया है, क्योंकि समय अमेरिका के पक्ष में है.
ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकते : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा दोनों पक्षों को समय लेना चाहिए और इसे (समझौता) सही तरीके से करना चाहिए. कोई गलती नहीं होनी चाहिए. ट्रंप ने कहा, ईरान के साथ हमारे संबंध कहीं अधिक पेशेवर और फलदायी होते जा रहे हैं. हालांकि, उन्हें समझना होगा कि वे परमाणु हथियार या बम विकसित या हासिल नहीं कर सकते.
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से 2015 में ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते की भी आलोचना की. उन्होंने संकेत दिया कि ईरान अब्राहम समझौते में शामिल हो सकता है. ट्रंप ने कहा- हमारे देश द्वारा किए गए सबसे बुरे समझौतों में से एक ईरान परमाणु समझौता था. जिसे बराक हुसैन ओबामा और ओबामा प्रशासन के अनुभवहीन लोगों ने पेश किया और लागू किया. यह ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की ओर सीधा रास्ता दिखाता था. लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरान के साथ चल रही बातचीत इससे बिल्कुल अलग है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के सामने ईरान का सरेंडर! परमाणु यूरेनियम छोड़ने को तैयार तेहरान, यूएस अधिकारियों का दावा- पीस डील पर बनी बात
‘हर देश में होते हैं मूर्ख लोग’, नई दिल्ली में किस पर भड़के अमेरिकी विदेश मंत्री? जयशंकर के सामने लताड़ा
The post अमेरिका ईरान के साथ जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करेगा, ट्रंप बोले- नाकेबंदी जारी रहेगी appeared first on Naya Vichar.

