Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई. निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 84.29 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह आंकड़ा राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान में से एक माना जा रहा है. इससे पहले साल 2011 के विधानसभा चुनावों में 78.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. हिंदुस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- स्वतंत्रता के बाद से तमिलनाडु में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है. पश्चिम बंगाल में भी रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है.
Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner of India, says, “Highest ever percentage of polling in West Bengal and Tamil Nadu since Independence – ECI salutes each voter of West Bengal and Tamil Nadu.”
(file pic) pic.twitter.com/6kssjsXVvO
— ANI (@ANI) April 23, 2026
मतदाताओं की संख्या में कमी, लेकिन जबरदस्त उत्साह
सबसे बड़ी बात की इस बार मतदाताओं की कुल संख्या में कमी आई है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद अक्टूबर 2025 में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ से घटकर 5.73 करोड़ रह गई. साल 2021 के चुनावों में यह संख्या लगभग 6.29 करोड़ थी, जो इस बार के मुकाबले करीब 56 लाख अधिक थी. इसके बावजूद मतदान प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा हुआ है.
किस जिले में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करूर जिले में सबसे अधिक 91.86 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा तिरुचिरापल्ली में 85.04 प्रतिशत, कोयंबटूर में 84.40 प्रतिशत, चेन्नई में 83.09 प्रतिशत और मदुरै में 80.15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह समान रूप से रहा.
Tamil Nadu, with 84.69% and West Bengal (Phase-I), with 91.78%, recorded the highest-ever poll-participation since Independence. Previously, the highest poll participation in Tamil Nadu was 78.29% (2011) and in West Bengal was 84.72% (2011), respectively.
In both West Bengal and… pic.twitter.com/LLZhUuxQyR
— ANI (@ANI) April 23, 2026
प्रमुख सीटों पर मतदान
चेन्नई की कोलाथुर विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 85.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस सीट से मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन मैदान में हैं. सेलम जिले की एडप्पाडी सीट पर 91.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अन्नाद्रमुक नेता ईके पलानीस्वामी का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
Also Read: बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 89.93 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?
बंगाल चुनाव में बड़ी लापरवाही, एक साथ खाना खाने चले गये मतदानकर्मी, आयोग ने पूरी टीम को किया सस्पेंड
The post आजाद हिंदुस्तान में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान appeared first on Naya Vichar.