Hot News

आसमान से बरस रही आग! दिल्ली का तापमान 45°C पहुंचा, लू का येलो अलर्ट जारी

Delhi Heatwave: आईएमडी ने दिल्ली में लू चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 5.7 डिग्री अधिक है और लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मई के महीने में आखिरी बार 26 मई, 2012 को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

ट्रैफिक पुलिस को दिए गए AC हेलमेट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एनफोर्समेंट ड्राइव चलाई है, जिसके तहत फील्ड में तैनात कर्मियों के लिए AC हेलमेट टेस्टिंग की पहल शुरू की गई है. ट्रैफिक ASI वीर सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- यह हेलमेट हमें इस मौसम में आराम देता है. यह आसानी से 4-5 घंटे तक काम कर सकता है, जो इसकी बैटरी के चार्ज पर निर्भर करता है.

The post आसमान से बरस रही आग! दिल्ली का तापमान 45°C पहुंचा, लू का येलो अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top