Hot News

ईरान के साथ जंग में कितने अमेरिकी सैनिक मारे गये? US सेंट्रल कमांड ने बताया

Israel Iran War : एक दिन पहले पहली बार अमेरिकी सैनिकों की मौत का खुलासा होने के बाद अमेरिका ने चेतावनी दी है. उसने कहा है कि युद्ध जारी रहने पर हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल जंग समाप्त होने का कोई संकेत नहीं नजर आ रहा है. CENTCOM (US सेंट्रल कमांड) ने 3 मार्च को एक्स पर लिखा कि 2 मार्च की शाम 4 बजे तक 6 अमेरिकी सैनिक युद्ध में शहीद हो चुके हैं. हाल ही में अमेरिकी सेनाओं ने उन दो सैनिकों के शव बरामद किए, जो ईरान के शुरुआती हमलों में लापता थे.

आगे सोशल मीडिया पर लिखा गया कि ईरान के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है. शहीद हुए सैनिकों की पहचान उनके परिवार को सूचित करने के 24 घंटे बाद ही सार्वजनिक की जाएगी. अमेरिका की सेनाएं नुकसान कम करने का प्रयास कर रही है.

पेंटागन ने 2 मार्च को क्या बताया था

इससे पहले पेंटागन ने सोमवार को पुष्टि की कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में चार अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने कहा है कि युद्ध जारी रहने पर और अधिक हताहत हो सकते हैं. हालिया संघर्ष में देश की सेनाओं को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

अमेरिका ने अपने नागरिकों यहां से बाहर निकलने को कहा

ईरान पर हमले तेज करने के बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मीडिया से  इस संबंध में बात की. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना की ओर से घातक हमले अभी बाकी हैं. अगला चरण ईरान के लिए वर्तमान स्थिति से भी अधिक कठोर होने वाला है. हिंसा के और बढ़ने की आशंका के बीच विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा जोखिमों के कारण 12 से अधिक पश्चिम एशियाई देशों से अपने नागरिकों को बाहर निकलने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें : सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अभियान संभवत: कई सप्ताह तक चल सकता है. ईरान और उसके सहयोगियों ने इजराइल, खाड़ी देशों और एनर्जी प्रोडक्शन से जुड़े अहम ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं. हमलों की तीव्रता, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और हालात को स्थिर करने की कोई स्पष्ट योजना न होने से इस संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंका है.

The post ईरान के साथ जंग में कितने अमेरिकी सैनिक मारे गये? US सेंट्रल कमांड ने बताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top