Hot News

ईरान पर अमेरिका का फिर हमला, समुद्री नाकेबंदी भी की बहाल, बोले ट्रंप- अब पावर प्लांट निशाने पर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. बुधवार (15 जुलाई) को अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए और उसकी समुद्री नाकेबंदी भी फिर से लागू कर दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत के लिए आगे नहीं आया, तो अमेरिका पावर प्लांट और पुलों जैसे अहम ठिकानों को भी निशाना बना सकता है. पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुआ समझौता अब टूटता नजर आ रहा है. खाड़ी क्षेत्र में दोनों देशों ने अपनी मिलिट्री एक्टिविटी भी तेज कर दी हैं.

ट्रंप ने Fox News को दिए इंटरव्यू में कहा कि एनर्जी ठिकानों पर क्या करना है, उस पर फैसला बाद में होगा, लेकिन हम अपने लक्ष्य पूरे करेंगे. उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगले हफ्ते पावर प्लांट निशाने पर होंगे, उसके बाद पुलों पर कार्रवाई होगी.

 ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर एक और हवाई हमला

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के अंदर सैन्य ठिकानों पर एक और हवाई हमला किया. अमेरिकी सेना का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद उन सैन्य क्षमताओं को खत्म करना था, जिनका इस्तेमाल ईरान होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए कर रहा था.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने होर्मुज पर टोल की जगह निवेश समझौते का किया ऐलान, कहा- ईरान पर नाकेबंदी बरकरार

अमेरिकी सेना ने बताया कि 14 जुलाई शाम 4 बजे से (हिंदुस्तानीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे से) ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों की ओर आने-जाने वाले जहाजों पर फिर से नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी गई है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, फिलहाल मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना के 20 से अधिक वॉरशिप और सैकड़ों सैन्य विमान तैनात हैं और सभी किसी भी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

The post ईरान पर अमेरिका का फिर हमला, समुद्री नाकेबंदी भी की बहाल, बोले ट्रंप- अब पावर प्लांट निशाने पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top