US Airstrike In Iran: ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केर्मनपुर ने गुरुवार को एक्स पर बताया- पिछले दो दिन में अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 78 घायल हो गए. यह पहली बार है जब हालिया हवाई हमलों के बाद ईरान की प्रशासन ने हताहतों का आंकड़ा जारी किया है.
अमेरिका ने ईरान हमले का वीडियो किया जारी
अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान द्वारा ओमान के तट के पास कई वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के बाद कई मिलिट्री स्टेशनों और बंदरगाह केंद्रों पर हमले किए थे. अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि उसने ईरान में करीब 90 स्थलों को निशाना बनाया. उसने ब्लैक एंड वाइट फुटेज जारी किए, जिनमें हवाई अड्डे के रनवे और मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को दिखाया गया. सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘‘अमेरिकी बल सतर्क, घातक और कमांडर इन चीफ के निर्देश पर अभियान चलाने के लिए तैयार हैं.’’ अमेरिका ने कहा कि इन हमलों का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना है.
ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर किए हमले
अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया. बहरीन में कम से कम दो बार सायरन बजे. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय है. खाड़ी के इन तीन अरब देशों में किसी नुकसान की तत्काल कोई समाचार नहीं है. कुवैत की सेना ने कहा कि वह ड्रोन और मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है. ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने बहरीन और कुवैत पर हमलों का दावा किया है.
The post ईरान में अमेरिकी एयरस्ट्राइक: अबतक 14 की मौत, 78 घायल appeared first on Naya Vichar.

