Hot News

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर बरबट्टा विद्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरायरंजन नगर इकाई की ओर से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरबट्टा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एबीवीपी के नगर मंत्री मोहित कुमार एवं सह मंत्री प्रिंस प्रियरंजन ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला जनआंदोलन है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक है। संगठन शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यदि प्रत्येक छात्र वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विजय कुमार चौरसिया, रजनी रंजन, नेहा, सबनम खातून, साक्षी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ, हरित हिंदुस्तान के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

1 Comment

  • Kundan Kumar Achha vichar achha soch He badalta hai bihar ko

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top