Is It Safe to Wrap Roti in Aluminium Foil: जब मैं बचपन में स्कूल जाती थी, तो मेरी मम्मी भी मेरे टिफिन में गरमागरम रोटियां एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर देती थी, ताकि लंच के समय तक वे नरम रहें. उस वक्त तो बस टिफिन खोलकर नरम रोटी खाने की खुशी होती थी, लेकिन अब सवाल आता है कि क्या रोजाना रोटी को फॉयल में लपेटना सही है?
ऑफिस के टिफिन से लेकर बच्चों के लंच बॉक्स तक, इसका इस्तेमाल आम है. लेकिन सुविधा के लिए उपयोग होने वाली यह फॉयल खाने के लिए कितनी सुरक्षित (Is It Safe to Wrap Roti in Aluminium Foil) है और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं.
बहुत गर्म रोटी को तुरंत फॉयल में लपेटने से बचें
तवे से उतरी रोटी को हम अक्सर गरमागरम ही फॉयल में लपेट देते हैं, ताकि टिफिन खोलने तक वह नरम बनी रहे. लेकिन ऐसा करने पर रोटी की भाप अंदर ही फंस सकती है, जिससे उसमें नमी जमा हो जाती है और वह चिपचिपी पड़ सकती है. इसलिए रोटी को कुछ देर भाप निकलने दें और फिर फॉयल में लपेटें.
माइक्रोवेव में फॉयल वाली रोटी न रखें
अगर आप टिफिन से रोटी निकालकर माइक्रोवेव में गर्म करना चाहते हैं, तो पहले फॉयल पूरी तरह हटा दें. अमेरिकी खाद्य सुरक्षा एवं निरीक्षण सेवा (USDA-FSIS) के अनुसार, एल्युमिनियम फॉयल में पूरी तरह लिपटे खाने को माइक्रोवेव में रखना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि धातु से चिंगारी निकल सकती है और उपकरण को नुकसान पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह चाय-बिस्किट छोड़ खाएं मुट्ठीभर भुनी मूंगफली, मिलेंगे ये फायदे
The post एल्युमिनियम फॉयल में रोटी लपेटना कितना सही? इस्तेमाल से पहले जान लें ये बातें appeared first on Naya Vichar.

