Hot News

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस साल यह दिन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पड़ रहा है. मां स्कंदमाता को प्रेम, ममता और संतान सुख का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और भक्तों को संतान सुख की प्राप्ति होती है. मां स्कंदमाता को विद्यावाहिनी, माहेश्वरी और गौरी के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं उनकी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, प्रिय भोग, शुभ रंग और मंत्र.

मां स्कंदमाता की पूजा के शुभ मुहूर्त

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए इन शुभ मुहूर्तों का ध्यान रख सकते हैं.

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:51 बजे से 05:39 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
  • अमृत काल: रात 08:58 बजे से 10:45 बजे तक

मां स्कंदमाता की पूजा विधि

नवरात्र के पांचवें दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई करके गंगाजल छिड़कें. लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां स्कंदमाता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें.

सबसे पहले मां का ध्यान करें और उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. इसके बाद मां को इलायची, लौंग और पान का पत्ता चढ़ाएं. पूजा के दौरान मां स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करें. चाहें तो दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं. इसके बाद मां की व्रत कथा सुनें और अंत में आरती करके प्रसाद सभी लोगों में बांट दें.

क्यों कहलाती हैं मां स्कंदमाता?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के इस स्वरूप को भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण स्कंदमाता कहा जाता है. भगवान कार्तिकेय का एक नाम स्कंद भी है. धार्मिक कथाओं में उन्हें देवताओं की सेना का सेनापति बताया गया है. मां स्कंदमाता की पूजा से जुड़ी मान्यता है कि उनकी कृपा से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और संतान से जुड़ी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

मां स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं?

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है. इसके अलावा केले से बनी खीर, हलवा या मिठाई भी अर्पित कर सकते हैं. पूजा के बाद भोग को प्रसाद के रूप में बांट दें.

नवरात्र के पांचवें दिन कौन-सा रंग पहनें?

इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. मां स्कंदमाता को पीले फूल चढ़ाने की भी परंपरा है. मान्यता है कि पीला रंग सुख, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है. हालांकि, सफेद रंग के कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है.

मां स्कंदमाता के मंत्र

मां स्कंदमाता की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं.

मूल मंत्र: ॐ देवी स्कंदमातायै नमः

बीज मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नमः

प्रार्थना मंत्र: सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया. शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी

स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

कैसा है मां स्कंदमाता का स्वरूप?

मां स्कंदमाता का स्वरूप बेहद मनमोहक बताया गया है. उनकी चार भुजाएं हैं. दो हाथों में कमल के फूल हैं, एक हाथ वरद या अभय मुद्रा में दिखाई देता है और एक हाथ में उन्होंने अपने पुत्र भगवान कार्तिकेय को धारण किया है. उनका वाहन सिंह है. मां का यह स्वरूप ममता, शक्ति और वात्सल्य का संदेश देता है. मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने वाले भक्तों पर मां की विशेष कृपा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें, जानिए

ये भी पढ़ें: नवरात्र के पांचवें दिन करें इस चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें दोहा और चौपाई

ये भी पढ़ें: मां स्कंदमाता की गोद में विराजते हैं भगवान कार्तिकेय? जानिए वजह

ये भी पढ़ें: नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें, जानिए

The post शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top