Car AC Hacks: गर्मी बढ़ते ही कार का AC किसी लग्जरी से कम नहीं लगता. लेकिन सिर्फ AC ऑन कर देने से ही बेहतर कूलिंग नहीं मिलती. कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ कार को जल्दी ठंडा कर सकते हैं, बल्कि AC पर पड़ने वाला एक्स्ट्रा लोड को भी कम कर सकते हैं. अगर आप भी इस गर्मी हर ड्राइव को कूल और कम्फर्टेबल बनाना चाहते हैं, तो ये 5 स्मार्ट टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें.
AC चालू करने से पहले कार को हवादार बनाएं
अगर आपकी कार धूप में खड़ी रही है, तो बैठते ही तुरंत AC ऑन करने की गलती न करें. पहले सभी दरवाजे या खिड़कियां करीब एक-दो मिनट के लिए खोल दें. इससे अंदर जमा गर्म हवा तेजी से बाहर निकल जाती है. जब केबिन थोड़ा ठंडा हो जाए, तब AC को ऑन करें. इससे कार जल्दी ठंडी होगी और AC पर भी कम लोड पड़ेगा.
धीरे-धीरे AC का टेम्परेचर कम करें
गाड़ी स्टार्ट करते ही एसी को सबसे लो टेम्परेचर पर सेट करना जरूरी नहीं है. बेहतर होगा कि पहले गाड़ी चलाना शुरू करें. जब कार मूव करती है, तो एसी का कंप्रेसर ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है और कूलिंग भी तेजी से होती है. कुछ मिनट बाद धीरे-धीरे टेम्परेचर कम करें. इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा और एसी सिस्टम पर भी बेवजह लोड नहीं पड़ेगा.
रीसर्कुलेशन मोड का यूज करें
गर्मी में कार चलाते समय रीसर्कुलेशन मोड (Recirculation Mode) आपके बहुत काम आता है. इसे ऑन करते ही बाहर की गर्म हवा केबिन में आना बंद हो जाती है और अंदर की ठंडी हवा तेजी से घूमने लगती है. खासकर तेज धूप या ट्रैफिक में यह काफी काम आता है. हालांकि, लॉन्ग ड्राइव के दौरान इसे लगातार ऑन रखने से बचें, क्योंकि इससे केबिन के अंदर हवा थोड़ी भारी महसूस हो सकती है.
कार को सही जगह पार्क करें
गर्मी में कार पार्क करते समय थोड़ी स्मार्टनेस आपके काफी काम आ सकती है. कोशिश करें कि गाड़ी हमेशा छांव में खड़ी करें या फिर विंडशील्ड सनशेड का यूज करें. इससे कार का केबिन जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होता. जब केबिन ठंडा रहेगा, तो AC को भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
रेगुलर सर्विसिंग करवाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार का AC हर मौसम में शानदार कूलिंग दे, तो उसकी रेगुलर सर्विसिंग बेहद जरूरी है. समय-समय पर केबिन एयर फिल्टर की सफाई करवाएं. साथ ही, रेफ्रिजरेंट के लेवल और किसी भी तरह की लीकेज को भी चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें: कार का AC नहीं दे रहा ठंडी हवा? बिना मेकैनिक के ऐसे करें फिक्स
The post कार के AC से चाहिए दमदार कूलिंग? हर ड्राइवर को जरूर पता होने चाहिए ये 5 हैक्स appeared first on Naya Vichar.

