Hot News

कुष्ठ उन्मूलन अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा

बीडीओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की हुई बैठक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कुष्ठ उन्मूलन को लेकर जरमुंडी प्रखंड में बीडीओ कुंदन भगत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजू कुमारी व अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी. स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. बैठक में कुष्ठ उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजू कुमारी ने विस्तारपूर्वक दी. इसका उद्देश्य जल्द पता लगाकर रोग के प्रसार को रोकना और विकलांगता की रोकथाम करना है. बताया कि 10 से 26 नवंबर के बीच कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन जरमुंडी प्रखंड के सभी 456 गांव में चलाया जायेगा. प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जायेगा. रोगियों को अस्पताल में मुफ्त में निदान और मल्टी-ड्रग थेरेपी के माध्यम से उपचार प्रदान किया जायेगा. कुष्ठ के लक्षणों, इलाज और भेदभाव न करने के बारे में आम जनता को जागरूक किया जायेगा, ताकि लोग सहायता के लिए आगे आयें. सहिया व मेल वाॅलंटियर घर-घर जाकर संदेहास्पद रोगियों की जांच कर उपचार के लिए सीएचसी भेजेंगे. इलाज के दौरान रोगी को हर माह 500 रुपये भी दिये जायेंगे. मौके पर प्रमुख बसंती टुडू, उपप्रमुख प्रयाग मंडल, ब्लॉक लेप्रोसी नोडल आनंद झा, स्वास्थ्य प्रशिक्षक अभिमन्यू कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कुष्ठ उन्मूलन अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top