KVS Admission 2026: जो पहले दो राउंड के बाद खाली रह गई थीं उनके लिए ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने तीसरी लिस्ट जारी की गई है. जिन बच्चों का नाम पहले नहीं आया था, उनके पास अभी भी मौका है. यह लिस्ट एडमिशन प्रोसेस का आखिरी बड़ा स्टेप मानी जा रही है, इसलिए इसे ध्यान से चेक करना जरूरी है.
KVS Admission 2026: तीसरी लिस्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Check Application Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन कोड, शिशु की जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालें.
- सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा.
इसके अलावा आप संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ‘Announcements’ सेक्शन में PDF लिस्ट भी देख सकते हैं. अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी लिस्ट चेक की जा सकती है.
केंद्रीय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्लास 1 और बालवाटिका (1, 2, 3) एडमिशन (KVS Admission 2026) की तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है. जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम पहली और दूसरी लिस्ट में नहीं आया था, उनके लिए यह लिस्ट काफी अहम मानी जा रही है.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
एडमिशन के समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखना बहुत जरूरी है. इनमें शिशु का जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), सर्विस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी कागज शामिल हैं.
तीसरी लिस्ट आने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया काफी तेजी से पूरी की जाएगी. जिन बच्चों का नाम इस लिस्ट में आया है, उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए स्कूल से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: टॉप 10 में आता है ये IIT, जानें कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन
The post केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की तीसरी लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

