Hot News

कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

KKR vs DC: आईपीएल 2026 के लीग राउंड का 70वां और आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. कोलकाता के इडेन गार्ड्न्स में स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है. वहीं केकेआर बिना बदलाव के साथ उतरी है.

पंजाब किंग्स के जीतने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के पास प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका होगा. लेकिन उसके लिए टीम को बड़ी अंतर से जीत हासिल करना होगा. उसके बाद भी कोलकाता की टीम राजस्थान और मुंबई के मुकाबले पर होगी.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे.

इम्पैक्ट सब: फिन एलन, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, वैभव अरोड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, लुंगी एनगिड़ी, मिचेल स्टार्क.

इम्पैक्ट सब: समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव और विजय त्रिपुर्णा.

टॉस जीतकर अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमें पता है कि प्लेऑफ के लिए सिनारियो क्या है. इसके अलावा विकेट भी अच्छी लग रही है. पिछले 6 मैचों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में अच्छा करना चाहते हैं . मुझे अपनी टीम पर गर्व है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा खिलाड़ी बने

The post कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top