Jessica Head: 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर बहस हो गई थी. अब यह मामला सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गया है. इसका असर खिलाड़ियों के परिवार पर पड़ रहा है.
Travis Head wife Jessica Head on the abuse she received on social media:
“It feels like the repeat of the abuse that happened after the World Cup. I woke up to my socials blasting . We are fine but they are attacking my friends and family.
Passion will always be part of the… pic.twitter.com/PXcIViziK8— Troll cricket unlimitedd (@TUnlimitedd) May 25, 2026
ट्रेविस हेड की पत्नी ने बयां किया दर्द
विराट कोहली के साथ हुए विवाद के बाद मिल रही गालियों पर ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस पूरे मामले का खुलासा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के सामने किया. जेसिका ने बताया कि मैच के अगले दिन जब वह सुबह सोकर उठीं, तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गालियों की बौछार हो चुकी थी.
परिवार को निशाना बनाना गलत
जेसिका ने नाराजगी जताते हुए कहा- “अगर बात हमारे तक रहे तो ठीक है. लेकिन इसमें हमारे दोस्तों और परिवार के बाकी लोगों को घसीटना बिल्कुल भी सही नहीं है.” जेसिका ने कहा कि इस समय उन्हें ठीक वैसा ही बुरा महसूस हो रहा है, जैसा वर्ल्ड कप के बाद मिली गालियों और धमकियों के दौरान हुआ था.
क्या हुआ था उस मैच में
IPL 2026 के आखिरी ग्रुप मैच में SRH ने RCB को 55 रनों से हराया. मैच के दौरान सिर्फ 15 रन पर आउट होने वाले विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर तंज कसा. मैच के बाद उनसे हाथ भी नहीं मिलाया, जिसके बाद यह विवाद सोशल मीडिया पर फैल गया.
यह भी पढ़े- चोटिल खिलाड़ियों ने बिगाड़ा KKR का स्पोर्ट्स, जानिए क्यों प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर
The post कोहली से पंगा पड़ा भारी, हेड की पत्नी का बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

